Patamada : प्रतिबंधित मवेशी लड़ाई प्रतियोगिता में उग्र हुआ भैंसा, पिता-पुत्र पर हमला, पिता की मौत, घटना के बाद एक्शन में आयी पुलिस, मेला बंद कराया

पटमदा : बोड़ाम थाना क्षेत्र के बेलडीह पंचायत के जोबा गांव स्थित फुटबॉल मैदान में सोमवार को युवा कमेटी की ओर से आयोजित काड़ा (भैंसा) लड़ाई (प्रतियोगिता) के दौरान उग्र भैंसा के हमले से एक व्यक्ति की मौत हो गई। बताते हैं कि मैदान में दो भैंसों की लड़ाई चल रही थी और इसी बीच एक भैंसा ने दूसरे को भगाते हुए मैदान के बाहर कर दिया। भागने के क्रम में उग्र एक भैंसा ने अधेड़ उम्र के व्यक्ति को सींग से उठाकर पटक दिया जबकि उनके बेटे पर भी हमला कर दिया। इस घटना में उनके बेटे को गंभीर चोटें आई हैं और वह एमजीएम अस्पताल में भर्ती कराया गया है घटना में उसके एक पैर की हड्डी टूट गई है।

घटना दोपहर करीब एक बजे की है जिसमें चार जोड़े की लड़ाई होने के बाद यह हमला हुआ है। सूत्रों के मुताबिक इस घटना के बाद भी मेला जारी रहा और दो जोड़े की लड़ाई हुई। सूचना पाकर दोपहर करीब ढाई बजे घटनास्थल पर पहुंची बोड़ाम पुलिस ने सभी को खदेड़ कर भगा दिया और मेला को भी बंद करवाया। दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल जोबा गांव निवासी सुभाष कर्मकार (55) एवं उसके पुत्र सागर कर्मकार (15) को एमजीएम अस्पताल पहुंचाया गया जहां इलाज के दौरान सुभाष ने दम तोड़ दिया। इसके बाद पुलिस ने सुभाष के शव का पोस्टमार्टम कराया और शव परिजनों को सौंप दिया।

अचानक हुई इस घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। इस संबंध में थाना प्रभारी मनोरंजन कुमार ने बताया कि उन्हें मेला के संबंध में किसी तरह की कोई जानकारी नहीं थी और गुप्त तरीके से मेला का आयोजन किया गया था। उन्होंने बताया कि मेला कमेटी के बारे में पता लगाया जा रहा है। सूत्र बताते हैं कि झारखंड समेत पूरे देश में भैंसा लड़ाई पर प्रतिबंध लगाने एवं स्थानीय प्रशासन द्वारा आयोजन की अनुमति नहीं दिए जाने के कारण पिछले कई वर्षों से पटमदा, कमलपुर एवं बोड़ाम थाना क्षेत्र के अलावा पड़ोसी राज्य पश्चिम बंगाल के विभिन्न गांवों में भैंसा लड़ाई का आयोजन लगातार होते रहता है।

इसके लिए कमेटी की ओर से किसी तरह का कोई पर्चा भी नहीं छपवाया जाता बल्कि कुछ यूट्यूब चैनलसमेत सोशल मीडिया प्लेटफार्म के अन्य माध्यमों से इसके प्रेमियों को सूचित किया जाता है। अधिकांश आयोजन वैसे जगहों पर किया जाता है जो कम से कम दो थाना क्षेत्रों या दोनों राज्यों की सीमा पर अवस्थित हो ताकि प्रशासन को इसकी भनक नहीं हो। सोमवार को जिस स्थान पर मेला का आयोजन हुआ था वह पटमदा थाना क्षेत्र के लेकड़ो गांव से सटा हुआ है लेकिन क्षेत्र बोड़ाम थाना के अंतर्गत आता है।

इसे भी पढ़ें : Baharagoda : बहरागोड़ा में बाइक और साइकिल की टक्कर, तीन लोग घायल

Spread the love

Related Posts

Gamharia : कांड्रा रेलवे ओवर ब्रिज से युवती ने लगाई छलांग, नीचे कोयला डस्ट होने से बची जान

गम्हरिया : कांड्रा थाना क्षेत्र में शनिवार को एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई, जिसने स्थानीय लोगों को स्तब्ध कर दिया। रेलवे ओवरब्रिज से एक महिला ने अचानक…

Spread the love

Jamshedpur : सर्किट हाउस नारायणी धाम में रंगारंग नृत्य और लोकगीत के साथ मना गणगौर उत्सवगोर ए गणगौर माता खोल ए किवाड़ी…

जमशेदपुर। शनिवार को शहर की धार्मिक संस्था नारायणी सेवा ट्रस्ट जमशेदपुर द्वारा बिष्टुपुर सर्किट हाउस एरिया भूतनाथ मंदिर परिसर स्थित नारायणी धाम में बड़ी गणगौर उत्सव धूमधाम से मनाया गया।…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time