Patmada : उचित मान-सम्मान के लिए मजबूत कमेटी बनाने की जरूरत : बाघराय मार्डी

पटमदा : झामुमो के पूर्वी सिंहभूम जिला संयोजक मंडली के मुख्य संयोजक बाघराय मार्डी ने पटमदा के ग्राम प्रधान संघ भवन में गुरुवार को प्रखंड संयोजक मंडली के साथ बैठक की। उन्होंने मुख्य संयोजक अश्विनी महतो समेत अन्य कार्यकर्ताओं को निर्देश दिया कि पंचायत स्तर पर मजबूत कमेटी का गठन करने के लिए तैयारी शुरू कर दें। उन्होंने 1 से 9 मार्च के बीच सभी 15 पंचायतों में कमेटी का पुनर्गठन करने, प्रखंड स्तर पर 100 सक्रिय सदस्य एवं 10 हजार प्राथमिक सदस्य बनाने का लक्ष्य दिया।

दो माह के अंदर जिला कमेटी का पुनर्गठन

बाघराय ने कार्यकर्ताओं में जोश भरते हुए कहा कि उचित मान-सम्मान के लिए मजबूत कमेटी बनाने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि अगले 2 माह के अंदर जिला कमेटी का पुनर्गठन होने के पश्चात सत्ता व संगठन में तालमेल देखने को मिलेगा। बैठक में विधायक प्रतिनिधि चंद्रशेखर टुडू, झामुमो नेता सुनील महतो, चंद्रावती महतो, विद्यासागर दास, सुभाष कर्मकार,अश्विनी महतो, समीर महतो, जामिनी प्रमाणिक, जितुलाल मुर्मू, सिजेन हेंब्रम, अश्विनी दास, सुधीर हांसदा, सत्यवती सिंह, तिलोकतमा कालिंदी, बाबलु रूहिदास, कुनामी मुर्मू, संजय सिंह, सुजीत महतो, माणिक महतो, राजू कर्मकार, हरेकृष्ण महतो व मंटू महतो आदि मौजूद थे।

इसे भी पढ़ें : Patamda: झामुमो का पंचायत कमेटी पुनर्गठन कार्यक्रम, कार्यकर्ताओं को मिलेगा उचित मान-सम्मान

Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : जुगसलाई नप के वार्ड तीन से प्रत्याशी जगदीप सिंह मिंटू ने शुरू किया जन संपर्क अभियान

जमशेदपुर : जुगसलाई नगर परिषद चुनाव में नामांकन दाखिल करने वाले प्रत्याशियों के पर्चे की बृहस्पतिवार को स्क्रुट्नी की गई. स्क्रुटनी में पर्चा सही पाए जाने के बाद प्रत्याशियों की…

Spread the love

Jamshedpur : जुगसलाई नगर परिषद चुनाव में वार्ड 16 से जनता की आवाज बनेंगे रुपेश रजक, दाखिल किया नामांकन

जमशेदपुर : जुगसलाई नगर परिषद चुनाव में वार्ड 16 से प्रत्याशी रुपेश रजकने बुधवार को नामांकन के अंतिम दिन नामांकन दाखिल करने वालों की होड़ रही. जुगसलाई नगर परिषद के वार्ड…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *