PM Modi Manipur Visit: मणिपुर दौरे पर प्रधानमंत्री, हिंसा पीड़ितों से मिलेंगे – देंगे यह सौगात

इंफाल:  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज मणिपुर पहुंच रहे हैं। 2023 की जातीय हिंसा के बाद यह उनका पहला मणिपुर दौरा है। इस दौरान वे चुराचांदपुर और इंफाल में राहत शिविरों में रह रहे विस्थापित लोगों से मिलेंगे और उनकी समस्याएँ सुनेंगे।

मई 2023 से मणिपुर में कुकी और मैतेई समुदायों के बीच जातीय संघर्ष जारी है। अब तक 260 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है और करीब 57 हजार लोग दो साल से अधिक समय से 280 राहत शिविरों में रह रहे हैं।

कार्यक्रम का विवरण
प्रधानमंत्री दोपहर करीब 12:30 बजे चुराचांदपुर पहुंचेंगे। यहां वह पहले राहत शिविरों में रह रहे पीड़ितों से बातचीत करेंगे और फिर जनसभा को संबोधित करेंगे। इसके बाद लगभग 2:30 बजे इंफाल पहुंचेंगे और वहाँ भी विस्थापित परिवारों से मिलेंगे।

8500 करोड़ की परियोजनाओं की सौगात
प्रधानमंत्री अपने दौरे में मणिपुर को 8,500 करोड़ रुपये से अधिक की विकास परियोजनाओं की सौगात देंगे।

चुराचांदपुर में 7,300 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की आधारशिला रखी जाएगी। इनमें 3,647 करोड़ रुपये की जल निकासी व परिसंपत्ति प्रबंधन सुधार परियोजना और 550 करोड़ रुपये की मणिपुर इन्फोटेक डेवलपमेंट (MIND) परियोजना शामिल है।

इंफाल में 1,200 करोड़ रुपये से अधिक की परियोजनाओं का उद्घाटन होगा। इनमें मंत्रीपुखरी में 101 करोड़ रुपये की लागत से बने नए मणिपुर पुलिस मुख्यालय और 538 करोड़ रुपये की लागत से बने नागरिक सचिवालय का उद्घाटन शामिल है।

 

 

इसे भी पढ़ें :

Spread the love
  • Related Posts

    Jadugora : पर्यावरण चेतना केन्द्र के निर्देशक सिद्धेश्वर सरदार के अग्रज अनिल सरदार का निधन, क्षेत्र में शोक की लहर

    जादूगोड़ा : पर्यावरण चेतना केन्द्र के निर्देशक सिद्धेश्वर सरदार के अग्रज अनिल सरदार( 75) का आज सुबह निधन हो गया। इधर धीरोल पंचायत अंतर्गत नूतनडीह निवासी अनिल सरदार के निधन…

    Spread the love

    Jamshedpur : विधायक सरयू राय ने युवाओं को तकनीकी कौशल से जुड़ने का दिया संदेश , साकची में आईएसएम सेंटर का भव्य शुभारंभ।

    जमशेदपुर  : लौहनगरी के युवाओं के लिए डिजिटल शिक्षा और कौशल विकास के नए द्वार खुल गए हैं। सोमवार (30 मार्च 2026) को साकची स्थित ई-डिजिटल इंडिया स्किल डेवलपमेंट इंस्टीट्यूट…

    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    Share this Page

    Slide-In Box help you to share the page on the perfect time