Jamshedpur:मानगो बाजार के पूजा दुकान में 4.5 लाख की चोरी,जांच में जुटी पुलिस

जमशेदपुरः  मानगो थाना अंतर्गत मानगो बाजार स्थित अपनी दुकान नामक पूजा दुकान में चोरी हुई. चोरी की जानकारी दुकान मालिक अशोक कुमार को रविवार सुबह तब हुई जब वह दुकान खोलने पहुंचा. उन्होंने तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी. सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई. अशोक ने बताया कि शनिवार रात को वह दुकान बंद कर अपने घर चला गया. सुबह जब दुकान खोलने पहुंचा तो पाया कि दुकान में लगा ताला खुला हुआ है.

इसे भी पढ़ेः Jamshedpur: लोको शेड के पास ट्रेन से कटा युवक, आत्महत्या की आशंका

अंदर जाकर देखा तो गल्ले में रखा 4.5 लाख रुपए गायब थे. चोरों ने गल्ले में रखे नकद की ही चोरी की थी. अशोक के अनुसार होली को लेकर सामान खरीदने के लिए दुकान में नकद रखे थे. चोरी हुई नकद में उसके तीन लाख रुपए थे, जबकि बगल के शंकर आयुर्वेद दुकान के 1.5 लाख रुपए उसके पास रखे थे. इस मामले में पुलिस ने दुकान में काम करने वाले तीन लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की है. वहीं पुलिस आस पास लगे सीसीटीवी फुटेज की जांच कर रही है.

Spread the love

Related Posts

Gua : गुवा सेल खदान का चक्का जाम आंदोलन दूसरे दिन भी रहा जारी , उत्पादन व परिवहन पूरी तरह प्रभावित

गुवा : गुवा सेल खदान क्षेत्र में स्थानीय युवाओं को रोजगार देने की मांग को लेकर चल रहा अनिश्चितकालीन चक्का जाम आंदोलन लगातार दूसरे दिन मंगलवार को भी जारी रहा।…

Spread the love

Bahragora : शिक्षा से ही विद्यार्थी अपने लक्ष्य का करें निर्धारण : समीर मोहंती

बहरागोड़ा : मंगलवार को बहरागोड़ा प्रखंड के पाटबेड़ा स्थित मॉडल विद्यालय परिसर में शिक्षा और उत्साह का संगम देखने को मिला, जहाँ 10वीं तथा 12वीं के कला व विज्ञान संकाय…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time