Potka : मानसिक रोगियों के लिए लगा निःशुल्क चिकित्सा शिविर, 33 मरीजों को मिली दवा

पोटका : जिला विधिक सेवा प्राधिकार (डालसा) एवं जिला मानसिक स्वास्थ्य कार्यक्रम, जमशेदपुर के संयुक्त तत्वावधान में पोटका सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) में मानसिक रोगियों के लिए एक दिवसीय निःशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में मनोरोग विशेषज्ञ डॉ. दीपक कुमार गिरी एवं पवन कुमार ने मरीजों की जांच की तथा उन्हें एक माह की दवा निःशुल्क उपलब्ध कराई। शिविर में कुल 33 मरीजों की जांच कर उन्हें दवा दी गई। इस दौरान मरीजों को नियमित उपचार कराने और निर्धारित समय पर शिविर में पहुंचने की सलाह दी गई। शिविर का अगला आयोजन 17 नवंबर को होगा। मरीजों एवं चिकित्सकों की सहायता के लिए डालसा के पीएलवी चयन कुमार मंडल, डोबो चकिया, छाकु माझी, ललिता पुरान, मीरा मंडल, कुरुमीता मुर्मू, राजेश माहली एवं गौतम सरदार सहित अन्य लोग उपस्थित थे।

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : सुप्रीम कोर्ट ने हिंदू धर्म के संरक्षण का सबसे बड़ा काम किया, धर्म परिवर्तन करने से निहित स्वार्थों की पूर्ति अब नहीं हो सकेगी : सरयू राय


There is no ads to display, Please add some
Spread the love

Related Posts

Bahragora : बहरागोड़ा में मैत्री संगठन और स्वास्थ्य केंद्र की पहल से २० यूनिट रक्त संग्रहित

बहरागोड़ा : बहरागोड़ा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तथा सदर अस्पताल जमशेदपुर के रक्त केंद्र के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित महत्वपूर्ण रक्त संग्रह शिविर में झारखंड, पश्चिम बंगाल और ओडिशा में सक्रिय…

Spread the love

Jamshedpur : न्युवोको विस्टास ने वित्त वर्ष 2027 की दूसरी तिमाही के वित्तीय नतीजे घोषित किए, राजस्व 13.5 प्रतिशत बढ़ा, मुनाफा 78 प्रतिशत उछला

जमशेदपुर : न्युवोको विस्टास कॉर्प लिमिटेड ने 30 सितंबर, 2026 को समाप्त वित्त वर्ष 2027 की दूसरी तिमाही के वित्तीय नतीजे घोषित किए। कंपनी ने इस अवधि में 4.7 मिलियन…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time