Potka : पोटका के 130 जन वितरण प्रणाली दुकानदार हुए हाईटेक, मिली 4G ई-पॉश मशीन

  • विधायक की पहल पर मशीन वितरण शुरू, कार्डधारियों को समय पर मिलेगा राशन

पोटका : पोटका प्रखंड के जन वितरण प्रणाली (पीडीएस) से जुड़े 130 राशन दुकानदारों को अब नई 4G ई-पॉश मशीन उपलब्ध कराई गई है। पहले दुकानदारों को 2G मशीन के कारण नेटवर्क की समस्या से जूझना पड़ता था, जिससे राशन वितरण में समय और ऊर्जा दोनों की बर्बादी होती थी। मशीनों का वितरण विधायक संजीव सरदार के प्रतिनिधि भरत सरकार द्वारा किया गया। इस अवसर पर पूर्व जिला परिषद सदस्य चंद्रावती महतो, झारखंड मुक्ति मोर्चा के प्रखंड अध्यक्ष सुधीर सोरेन, डीलर संघ के अध्यक्ष अनवर अली, भुवनेश्वर सरदार समेत कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। अतिथियों ने मशीन वितरण की शुरुआत की और इसे जनहित में एक महत्वपूर्ण कदम बताया।

इसे भी पढ़ें : Baharagoda : बहरागोड़ा NH-49 पर सड़क हादसा : दो बाइक और साइकिल की भिड़ंत में पांच घायल, तीन की हालत नाजुक

विधायक की पहल से दुकानदार हुए हाईटेक, नेटवर्क समस्या से मिलेगी राहत

विधायक प्रतिनिधि भरत सरकार ने कहा कि संजीव सरदार की पहल से अब पीडीएस दुकानदार हाईटेक हो गए हैं। पहले 2G मशीन से नेटवर्क की समस्या के कारण दुकानदारों को राशन वितरण में काफी परेशानी होती थी। अब 4G ई-पॉश मशीन मिलने से समय की बचत होगी और प्रक्रिया और भी सुगम होगी। वहीं डीलर संघ के अध्यक्ष अनवर अली ने कहा कि संघ की ओर से लंबे समय से ई-पॉश मशीन को अपग्रेड करने की मांग की जा रही थी, जिसे विधायक ने विधानसभा तक पहुंचाया। इसके परिणामस्वरूप खाद्य आपूर्ति मंत्री इरफान अंसारी द्वारा 4G ई-पॉश मशीन वितरण का शुभारंभ किया गया।

इसे भी पढ़ें : Baharagoda : बहरागोड़ा NH-18 पर सड़क हादसा : पति-पत्नी घायल, पत्नी की हालत नाजुक

4G मशीन से सुगम होगा राशन वितरण, कार्डधारियों को भी होगी सुविधा

पोटका में अब सभी राशन दुकानों को नई मशीन मिल चुकी है। इससे पहले दुकानदारों को नेटवर्क पकड़ने के लिए पहाड़, जंगल और ऊंचे स्थानों पर जाना पड़ता था। अब कम समय में आसानी से राशन वितरण किया जा सकेगा। साथ ही कार्डधारियों को भी दिनभर भटकना नहीं पड़ेगा और उन्हें समय पर राशन मिल सकेगा। मशीन वितरण समारोह में जितेंद्र गुप्ता, सागर गुप्ता, द्वारिका प्रसाद गुप्ता, भृगु कालिंदी, तपन मिश्रा, राजेंद्र प्रसाद गुप्ता सहित अन्य लोग भी मौजूद रहे। इस कदम से पीडीएस व्यवस्था को और अधिक पारदर्शी और प्रभावी बनाने की उम्मीद जताई जा रही है।

Spread the love

Related Posts

Jadugora : हितकू में अतिक्रमण कर घेरा जा रहा सरकारी रास्ता, ग्रामीणों ने काम बंद कराकर जताया विरोध

पूर्व जिला परिषद अध्यक्ष बुलु रानी सिंह ने प्रशासन से सरकारी रास्ता अतिक्रमण मुक्त कराने की मांग की जादूगोड़ा :  जमशेदपुर प्रखंड अंतर्गत सुंदरनगर थाना क्षेत्र के हितकू पंचायत (नरवा…

Spread the love

Jamshedpur : सीआरपीएफ ने श्रीनगर के गरीब व अनाथ छात्रों को कराया हवाई यात्रा

जमशेदपुर : समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करते हुए 29वीं बटालियन, केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल ने अनोखी पहल की है। श्रीनगर के रावलपुरा, सनतनगर, श्रीनगर (जम्मू एवं कश्मीर)…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time