Potka : रामनवमी के पहले खराब चापानलों की मरम्मत शुरू, राहगीर व श्रद्धालुओं को मिलेगी राहत

पोटका : हाता चौक स्थित बजरंगबली मंदिर के समीप खराब पड़े चापाकल की मरम्मत शाह स्पंज एंड पावर लिमिटेड द्वारा कॉर्पोरेट सोशल रिस्पॉन्सिबिलिटी (सीएसआर) के तहत कराई गई। स्थानीय लोगों के आग्रह पर कंपनी ने पहल करते हुए बढ़ती गर्मी और आगामी रामनवमी पर्व को ध्यान में रखते हुए यह कार्य कराया। ज्ञात हो कि उक्त चापाकल लंबे समय से खराब पड़ा था, जिससे राहगीरों एवं स्थानीय लोगों को पेयजल के लिए परेशानी का सामना करना पड़ रहा था।

रामनवमी के दौरान हाता चौक में श्रद्धालुओं और यात्रियों की संख्या बढ़ जाती है, ऐसे में पेयजल की समस्या और गंभीर हो जाती है। चापाकल के दुरुस्त हो जाने से अब मंदिर आने वाले श्रद्धालुओं, राहगीरों तथा स्थानीय लोगों को स्वच्छ पेयजल आसानी से उपलब्ध हो सकेगा। इस कार्य से क्षेत्र में खुशी का माहौल है। स्थानीय लोगों ने कंपनी प्रबंधन के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि शाह स्पंज एंड पावर लिमिटेड द्वारा जनहित में किया गया यह कार्य सराहनीय है। लोगों ने उम्मीद जताई कि भविष्य में भी कंपनी इसी तरह सामाजिक दायित्व निभाते हुए क्षेत्र के विकास में योगदान देती रहेगी।

Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : साकची धालभुम क्लब में धूमधाम से मना जीण माता का भव्य 20वां वार्षिक महोत्सव, महा मंगल पाठ में शामिल हुई 1501 महिलाए

गोरया की महारनी हैं जिसे मैं प्यार करता हुॅ…. जैसे भजनों पर झूमे श्रद्धालुगण जमशेदपुर : शहर की धार्मिक संस्था श्री जीण माता परिवार जमशेदपुर द्धारा साकची धालभुम क्लब मैदान…

Spread the love

Jamshedpur : स्वर्ण रेखा नदी के गर्भ से निकला ‘विशालकाय रहस्य’, द्वितीय विश्व युद्ध का बम होने की आशंका से ग्रामीणों में दहशत

बहरागोड़ा : पूर्वी सिंहभूम जिले अंतर्गत बहरागोड़ा प्रखंड का पानीपड़ा घाट मंगलवार को उस समय ‘कुरुक्षेत्र’ में तब्दील हो गया, जब नदी किनारे अवैध बालू उत्खनन के दौरान एक विशालकाय…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time