पोटका : लोक आस्था के महापर्व छठ पूजा को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए पोटका सीओ निकिता बाला और पोटका थाना प्रभारी मनोज कुमार मुर्मू ने हाटा, हल्दी पोखर सहित प्रमुख छठ घाटों का निरीक्षण किया।
हाटा छठ घाट में थाना प्रभारी मनोज कुमार मुर्मू ने साफ-सफाई अभियान में हाथों में कुदाल लेकर घाट की व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। इसी तरह हल्दी पोखर छठ घाटों की भी सीओ द्वारा समीक्षा की गई।
सीओ ने श्रद्धालुओं से कहा कि आपसी तालमेल और सावधानी के साथ पूजा अर्चना करें। उन्होंने यह भी आश्वासन दिया कि घाटों में जो भी कमी है, उसे दूर किया जाएगा और हर सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। इस अवसर पर सांसद प्रतिनिधि उपेंद्र सरदार, समाजसेवी बोलटू झा और अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।
इसे भी पढ़ें :
Potka: कोवाली छठ घाट हुआ साफ़-रास्ते भी दुरुस्त, समाजसेवी ने सेवा को बताया सौभाग्य















































