Lपोटका : भाजपा के वरिष्ठ नेता खेलाराम बेसरा की पत्नी रिनती बेसरा के आकस्मिक निधन पर शोक व्यक्त करने झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन दलबल के साथ उनके आवास पहुंचे। इस दौरान उन्होंने दिवंगत रिनती बेसरा के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी और उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।
चंपई सोरेन ने शोकाकुल परिवार से मुलाकात कर उन्हें इस दुखद घड़ी में ढांढस बंधाया और कहा कि यह अपूरणीय क्षति है, जिसकी भरपाई संभव नहीं है। उन्होंने ईश्वर से प्रार्थना की कि परिवार को इस दुख को सहन करने की शक्ति प्रदान करें।
इस मौके पर कई स्थानीय जनप्रतिनिधि एवं ग्रामीण भी उपस्थित रहे। सभी ने दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए शोक संवेदना व्यक्त की। क्षेत्र में शोक का माहौल बना हुआ है।
इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : नानी बाई की कठिनाई और भगवान पर अटूट विश्वास के वर्णन ने श्रद्धालुओं को किया भावविभोर

















































