Potka: दो वर्षों से नहीं मिली पेंशन, मजदूरी कर रही अस्सी पार विधवा महिला

पोटका:  पोटका प्रखंड के हाथीबिंधा पंचायत स्थित बांधडीह गांव की अस्सी पार वृद्धा एवं विधवा महिला जीतन कालिंदी पिछले दो वर्षों से पेंशन की राशि से वंचित हैं. वर्ष 2014 में उनकी पेंशन स्वीकृत हुई थी और कई वर्षों तक नियमित रूप से राशि उनके बैंक खाते में आती रही. लेकिन बीते करीब दो वर्षों से यह भुगतान पूरी तरह बंद है.

 

गरीबी और असहायता की स्थिति में जीवन बिता रहीं जीतन कालिंदी को आज भी अपनी वृद्धावस्था में मजदूरी कर जीवन-यापन करना पड़ रहा है. इस हालात ने उन्हें भुखमरी के कगार पर ला खड़ा किया है.

 

Oplus_16908288

जहां राज्य सरकार “मईया सम्मान” जैसी योजनाओं के माध्यम से वृद्ध महिलाओं के लिए सम्मानजनक जीवन का दावा करती है, वहीं जमीनी स्तर पर ऐसी कहानियां सिस्टम की लापरवाही और असंवेदनशीलता को उजागर करती हैं. जिला स्तर पर सप्ताहिक “प्रखंड दिवस” का आयोजन जनसमस्याओं के समाधान के लिए होता है, लेकिन जीतन कालिंदी जैसी महिलाओं की सुध तक नहीं ली जाती.

 

 

गांव के ही समाजसेवी पिंटू मंडल ने जब जीतन कालिंदी की हालत देखी, तो उन्होंने इसकी जानकारी पूर्व जिला पार्षद करुणामय मंडल को दी.  मंडल ने तत्काल इस मामले को गंभीरता से लिया और आश्वासन दिया कि बुधवार को जिला सामाजिक सुरक्षा कार्यालय पहुंचकर इस मामले का समाधान करवाएंगे.

 

 

ऐसी ही एक अन्य घटना चांदपुर पंचायत के गांव चांदपुर की है, जहां भैरव चंद्र दास नामक वृद्ध को भी पिछले एक साल से पेंशन नहीं मिली. वे कई बार सरकारी दफ्तरों का चक्कर लगाने के बाद थक-हारकर पूर्व जिला पार्षद से मिले.  मंडल ने उन्हें भी यथाशीघ्र समाधान का भरोसा दिलाया है.

 

 

पूर्व जिला पार्षद करुणामय मंडल ने कहा कि जब तक पंचायती राज व्यवस्था मजबूत और संवेदनशील नहीं होगी, तब तक आम जनता को छोटी-छोटी योजनाओं के लिए भी संघर्ष करना पड़ेगा. साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि सूचना का अभाव और सिस्टम तक समस्याओं का न पहुंचना भी बड़ी रुकावट है. ऐसे में प्रत्येक नागरिक और पड़ोसी का यह सामाजिक कर्तव्य है कि वे ज़रूरतमंदों की आवाज़ बनें.

 

 

 

Spread the love

Related Posts

Gua : कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय जगन्नाथपुर में वार्षिक परीक्षाफल वितरण सह अभिभावक गोष्ठी का आयोजन

गुवा :  पीएश्री कस्तूरबा गाँधी आवासीय बालिका विद्यालय, जगन्नाथपुर में गुरुवार को शैक्षणिक सत्र 2025-26 का वार्षिक परीक्षाफल वितरण सह अभिभावक गोष्ठी सफलतापूर्वक आयोजित किया गया ।इस अवसर पर जगन्नाथपुर…

Spread the love

Gua : रामनवमी को लेकर गुवा में पुलिस-प्रशासन ने निकाला फ्लैग मार्च, सुरक्षा व्यवस्था सख्त

गुवा : आगामी रामनवमी पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने को लेकर गुरुवार देर शाम गुवा थाना पुलिस द्वारा फ्लैग मार्च निकाला गया। यह फ्लैग मार्च नोवामुंड़ी अंचलाधिकारी…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time