Saraikela: बाबाधाम जा रही कार की ट्रक से टक्कर, चालक की मौत

सरायकेला: नीमडीह थाना क्षेत्र के पितकी गांव के पास मंगलवार सुबह करीब 5 बजे चांडिल-पुरुलिया मुख्य राज्य मार्ग (एनएच 32) पर एक कार और ट्रक के बीच आमने-सामने की भीषण टक्कर हो गई. हादसे में कार चालक संजय मिहिर (38 वर्ष) की मौके पर ही मौत हो गई.

कार में सवार सभी लोग ओडिशा के बरगढ़ जिले के बरबली थाना क्षेत्र के निवासी थे और बाबा नगरी बाबाधाम (देवघर) दर्शन के लिए जा रहे थे. इसी दौरान पितकी गांव के समीप उनकी कार एक ट्रक से टकरा गई.

इस हादसे में कार में सवार अन्य तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. घायलों के नाम इस प्रकार हैं:

  • संजीव साहू (38 वर्ष)

  • रोहित मिहिर (45 वर्ष)

  • राजीव महाकुड (44 वर्ष)

घायलों को पहले चांडिल अनुमंडलीय अस्पताल में प्राथमिक उपचार के लिए भर्ती कराया गया, जहां से बेहतर इलाज हेतु उन्हें जमशेदपुर एमजीएम अस्पताल रेफर कर दिया गया.

घटना की सूचना मिलते ही नीमडीह और चांडिल थाना पुलिस मौके पर पहुंची. स्थानीय ग्रामीणों की मदद से घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया. मृतक संजय मिहिर के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है.

 

इसे भी पढ़ें : Gamharia: मीरूडीह रेलवे फाटक आज चार घंटे तक रहेगा बंद, विभाग ने जारी की सूचना

Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : भाजपा ने छात्रों पर लाठीचार्ज के विरोध में झारखंड बंद को बताया सफल

छात्रों की आवाज दबाने के बजाय उनकी मांगें माने सरकार: डॉ. गोस्वामी जमशेदपुर : जेपीएससी एवं जेएसएससी परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं और रांची में आंदोलनरत छात्रों पर हुए लाठीचार्ज के…

Spread the love

Jamshedpur : हमारे हृदय में बसते हैं अमर शहीद खुदीराम बोस : अमरप्रीत सिंह काले

शहीद खुदीराम बोस का जीवन युवाओं के लिए राष्ट्रभक्ति और साहस की मिसाल : संयुक्त आयकर आयुक्त क्रांतिकारियों के बलिदान ने स्वतंत्रता आंदोलन को दी नई ऊर्जा : राकेश्वर पांडे…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time