Deoghar: देवघर में बेकाबू स्कूल बस ने स्कूटी सवार को कुचला, पिता की मौत

देवघर:  देवघर के बंपास टाउन मोहल्ले में मंगलवार सुबह एक दर्दनाक हादसा हुआ। संत जेवियर्स स्कूल की बेकाबू बस ने स्कूटी सवार पिता-पुत्र को कुचल दिया, जिससे 37 वर्षीय आलोक सिंह की मौत हो गई, जबकि उनके पुत्र का इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है। आलोक सिंह अपने बेटे को स्कूल छोड़ने के लिए स्कूटी से जा रहे थे, तभी यह हादसा हुआ।

 

हादसे के बाद गुस्साए लोगों ने स्कूल बस में तोड़फोड़ की। स्थानीय लोग स्कूल बसों की फिटनेस पर सवाल उठा रहे हैं और शहर के सभी प्राइवेट स्कूलों की बसों की जांच की मांग कर रहे हैं।

 

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, आलोक सिंह और उनके बेटे की स्कूटी को पीछे से स्कूल की बस ने धक्का मार दिया, जिससे दोनों जख्मी हो गए। उन्हें तत्काल इलाज के लिए सदर अस्पताल ले जाया गया, लेकिन आलोक सिंह की मौत हो गई। मृतक करनीबाद मोहल्ले के निवासी थे और पेशे से सिविल इंजीनियर थे।

 

 

 


There is no ads to display, Please add some
Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : टिनप्लेट प्रबंधन से मिला जदयू प्रतिनिधिमंडल, हादसे में घायलों के इलाज और मृतक कर्मियों के परिजनो को मुआवजे को लेकर की चर्चा

जमशेदपुर : जमशेदपुर पश्चिम के  विधायक  सरयू राय के निर्देश पर सोमवार को जदयू का एक प्रतिनिधिमंडल  टिनप्लेट टाटा स्टील के एमडी उज्ज्वल चक्रवर्ती से मुलाकात की। इस दौरान तीन…

Spread the love

Jamshedpur : घाघीडीह जेल में बंद भाकुड़ ने रची थी मो. निजाम की हत्या की साजिश, दो गिरफ्तार, धारदार हथियार और देशी कट्टा बरामद

जमशेदपुर : जुगसलाई थाना क्षेत्र में मो. निजाम की हत्या की कथित साजिश का पुलिस ने खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों की…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time