Potka : विश्व हिंदी दिवस पर रंभा कॉलेज में सजा ‘हिंदी हाट’

  • प्रतियोगिता में काव्य पाठ से गूंजा परिसर

पोटका : विश्व हिंदी दिवस के अवसर पर रंभा कॉलेज, गीतिलता के हिंदी विभाग की ओर से ‘हिंदी हाट’ नामक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में हिंदी भाषा के प्रति गौरव की भावना जागृत करना और इसके वैश्विक महत्व से उन्हें अवगत कराना था। कार्यक्रम के तहत काव्य पाठ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें छात्र-छात्राओं ने अपनी मौलिक एवं प्रसिद्ध रचनाओं के माध्यम से हिंदी भाषा की सुंदरता और प्रभाव को प्रस्तुत किया। सुनिधि कुमारी, नित्या कुमारी झा, सलोनी सरदार, चंद्रशेखर कुमार, शिवा सरदार एवं दिनेश बास्के ने अपनी ओजपूर्ण और भावपूर्ण प्रस्तुतियों से श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। उनकी प्रस्तुतियों को उपस्थित शिक्षकों एवं विद्यार्थियों ने खूब सराहा।

इसे भी पढ़ें : Jadugoda : विज्ञान प्रदर्शनी में पीएम श्री उच्च विद्यालय खुकराडीह को मिला प्रथम पुरस्कार

विद्यार्थियों की रचनाओं ने बांधा समां

हिंदी विभाग की व्याख्याता डॉ. सुमन लता ने एक विस्तृत प्रजेंटेशन के माध्यम से विश्व हिंदी दिवस की ऐतिहासिक पृष्ठभूमि एवं वर्तमान प्रासंगिकता पर प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि आज हिंदी विश्व के लगभग 176 देशों में बोली जा रही है और विदेशों के 120 से अधिक विश्वविद्यालयों में हिंदी एक विषय के रूप में पढ़ाई जा रही है। इस अवसर पर डॉ. कल्याणी कबीर ने कहा कि हिंदी अब केवल एक भाषा नहीं, बल्कि भारत की अंतरराष्ट्रीय पहचान बन चुकी है। उन्होंने विद्यार्थियों से अपनी विरासत और संस्कृति की भाषा हिंदी में संवाद करने में संकोच न करने का आह्वान किया।

इसे भी पढ़ें : Iran : ईरान में हिंसक प्रदर्शन : 217 लोगों की मौत का दावा, सरकार ने सख्त कार्रवाई शुरू की

वक्ताओं ने लिया हिंदी प्रचार-प्रसार का संकल्प

कार्यक्रम का कुशल मंच संचालन असिस्टेंट प्रोफेसर शीतल कुमारी ने किया, जबकि धन्यवाद ज्ञापन असिस्टेंट प्रोफेसर ऐश्वर्या श्री कर्मकार ने दिया। मौके पर डॉ. कल्याणी कबीर, असिस्टेंट प्रोफेसर ऐश्वर्या श्री कर्मकार, डॉ. किशन कुमार शर्मा सहित अन्य शैक्षणिक एवं गैर-शैक्षणिक कर्मचारी उपस्थित रहे। सभी वक्ताओं ने एक स्वर में हिंदी के प्रचार-प्रसार और इसे दैनिक जीवन में गर्व के साथ अपनाने का संकल्प लिया। इस आयोजन ने विद्यार्थियों में हिंदी भाषा के प्रति नई ऊर्जा और उत्साह का संचार किया।

Spread the love

Related Posts

Gua : वेल्डन फ्यूचर एकेडमी स्कूल की वंशिका साहू ने टॉपर बनकर रचा इतिहास, बड़ाजामदा थाना प्रभारी बालेश्वर उरांव ने पुरस्कार देकर किया सम्मानित

सफलता का मुख्य रहस्य निरंतर प्रयास, दृढ़ इच्छाशक्ति, सही योजना और सकारात्मक मानसिकता का संयोजन है : बालेश्वर उरांव गुवा : वेल्डन फ्यूचर एकेडमी स्कूल की 25-26 वार्षिक परीक्षा में…

Spread the love

Jamshedpur : जुगसलाई में भाई बहन की पिटाई करने वाला शिक्षक गिरफ्तार, भेजा गया जेल

जमशेदपुर : जुगसलाई थाना क्षेत्र के रहने वाले भाई बहन का परीक्षा में कम अंक आने पर काफी पिटाई करने वाले शिक्षक प्रभात कुमार भगत को जुगसलाई पुलिस ने शनिवार…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time