Potka : पोटका में ई-कल्याण छात्रवृत्ति आवेदन में अड़चन, पूर्व पार्षद ने कराया हस्तक्षेप

  • अंचल कार्यालय में ऑनलाइन जाति/आय/आवासीय प्रमाण पत्र लटका
  • विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति के लाभ से वंचित होने का खतरा
  • पूर्व पार्षद की सक्रियता से समाधान की उम्मीद जगी

पोटका : पोटका प्रखंड के अनेक विद्यार्थियों ने ई-कल्याण पोर्टल के माध्यम से स्कूल, कॉलेज और बी.एड. के लिए छात्रवृत्ति आवेदन हेतु ऑनलाइन जाति, आय और आवासीय प्रमाण पत्र के लिए आवेदन किया था। हालांकि, नगर निकाय चुनाव में कर्मचारियों की प्रतिनियुक्ति और अंचल निरीक्षक तथा अंचलाधिकारी की लॉगिन में लंबित रहने के कारण अंचल कार्यालय पोटका का कामकाज ठप्प पड़ा। इससे विद्यार्थियों में चिंता और आक्रोश उत्पन्न हुआ कि अंतिम तिथि 30 जनवरी तक आवेदन न होने पर छात्रवृत्ति के लाभ से वंचित रह सकते हैं। यह जानकारी पाकर पूर्व जिला पार्षद करुणा मय मंडल अंचल कार्यालय पंहूचे और प्रज्ञा केंद्र संचालकों तथा विद्यालयों के सीआरपी से स्थिति का जायजा लिया।

इसे भी पढ़ें : Potka : रंभा कॉलेज ऑफ नर्सिंग में स्टूडेंट काउंसिल चुनाव शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न

छात्रवृत्ति आवेदन में देरी से बढ़ी विद्यार्थियों की चिंता

पूर्व पार्षद मंडल द्वारा अंचलाधिकारी निकिता वाला से दूरभाष पर संपर्क कर समस्या की गंभीरता से अवगत करवाते हुए त्वरित समाधान का आग्रह किया गया। इसके बाद पोटका सीओ ने विषय की गंभीरता को देखते हुए शीघ्र कार्रवाई का आश्वासन दिया। इस अवसर पर पूर्व पार्षद के साथ प्रज्ञा केंद्र संचालक राजू नारायण भकत, चंदन भकत, सीआरपी मंडल और समाजसेवी मुनी राम बास्के भी उपस्थित थे। इस पहल से प्रभावित विद्यार्थियों में राहत का वातावरण बन गया और उम्मीद जताई गई कि जल्द ही सभी लंबित आवेदन प्रक्रिया पूर्ण हो जाएगी।

Spread the love

Related Posts

Gua : वेल्डन फ्यूचर एकेडमी स्कूल की वंशिका साहू ने टॉपर बनकर रचा इतिहास, बड़ाजामदा थाना प्रभारी बालेश्वर उरांव ने पुरस्कार देकर किया सम्मानित

सफलता का मुख्य रहस्य निरंतर प्रयास, दृढ़ इच्छाशक्ति, सही योजना और सकारात्मक मानसिकता का संयोजन है : बालेश्वर उरांव गुवा : वेल्डन फ्यूचर एकेडमी स्कूल की 25-26 वार्षिक परीक्षा में…

Spread the love

Jamshedpur : जुगसलाई में भाई बहन की पिटाई करने वाला शिक्षक गिरफ्तार, भेजा गया जेल

जमशेदपुर : जुगसलाई थाना क्षेत्र के रहने वाले भाई बहन का परीक्षा में कम अंक आने पर काफी पिटाई करने वाले शिक्षक प्रभात कुमार भगत को जुगसलाई पुलिस ने शनिवार…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time