पोटका : लोक आस्था का बड़ा पर्व छठ पूजा नजदीक आते ही कोवाली क्षेत्र के छठ घाटों की तैयारी जोरों पर है। इस क्रम में समाजसेवी पिंटू गुप्ता ने नदी के किनारे स्थित छठ घाटों की साफ-सफाई करवाई और रास्तों को दुरुस्त किया।
पिंटू गुप्ता ने बताया कि रास्तों को लाइट और सजावट से तैयार किया गया ताकि छठव्रती आसानी से घाट तक पहुँच सकें और भक्ति भावना के साथ भगवान सूर्य को अर्घ्य अर्पित कर सकें।
उन्होंने यह भी कहा कि छठ घाटों की सफाई करना बहुत ही सौभाग्य की बात है। आगे भी इस तरह के साफ-सफाई और शांतिपूर्ण आयोजन के लिए समाज के बुद्धिजीवी और गणमान्य लोगों के साथ तालमेल रखकर पूजा को सुचारू रूप से संपन्न किया जाएगा।















































