पोटका : पोटका प्रखंड स्थित उत्क्रमित मध्य विद्यालय माटकु में आज स्कूली छात्रों के बीच विधिक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। डालसा सचिव धर्मेंद्र कुमार के निर्देश पर आयोजित शिविर में छात्रों को PLV द्वारा डालसा के कार्यों एवं उद्देश्य से अवगत कराया गया. छात्रों को उनके मौलिक अधिकारों – कर्तव्यों, शिक्षा के अधिकार, बाल श्रम, बाल विवाह, डायन प्रथा, मानव तस्करी, घरेलू हिंसा, जेंडर हिंसा, पोक्सो एक्ट एवं साइबर ठगी जैसे विषयों पर जागरूक किया गया।

सभी छात्रों को नियमित स्कूल आने, अपने से बड़ों का सम्मान करने, साफ सफाई पर विशेष ध्यान रखने एवं स्कूल में दिए गए कार्य को समय पर पूरा करने की सलाह भी दी गई। छात्रों को कोई भी प्रमाण पत्र बनवाने में समस्या होने पर माटकु के विधिक सहायता केंद्र या लीगल एड क्लिनिक पोटका में संपर्क करने के लिए भी कहा गया।
प्रधानाध्यापक से अनाथ तथा एकल अभिभावक के बच्चों के बारे में भी जानकारियां ली गई एवं उनको प्रायोजन योजना की जानकारी भी दी गई.
मौके पर स्कूल के प्रभारी प्रधानाध्यापिक ऊषा कुमारी एवं डालसा के PLV चयन कुमार मंडल, डोबो चकिया, मीरा मंडल, ज्योत्सना गोप, सबिता सोरेन कुरूमीता मुर्मू,गौतम सरदार,राजेश माहली तथा सुमित कुमार गोप आदि मौजूद थे।
इसे भी पढ़ें :
Chaibasa: SAIL गुवा एवं चिड़िया की कमान संभालेंगे चंद्रभूषण कुमार, मजदूर संघ ने दी बधाई















































