Potka: अतिवृष्टि से गरीब परिवार बेघर, पालतू जानवर भी मलबे में दबे

पोटका:  लगातार बारिश से गंगाडीह में मोहम्मद अयूब उर्फ काशू का घर बीती रात ढह गया। दीवार कमजोर हो चुकी थी और अचानक गिर जाने से पूरा घर क्षतिग्रस्त हो गया। हालांकि परिवार के लोग बाल-बाल बच गए।

दीवार गिरने से घर में पाली गई चार बकरियां और तीन मुर्गियां मलबे में दबकर मर गईं। परिवार का कहना है कि जानवरों की कीमत करीब 70 हजार रुपये थी। वे इन्हें पर्व-त्योहार पर बच्चों की जरूरतें पूरी करने और खर्च चलाने के लिए पाल रहे थे।

घर का छप्पर ढह जाने से पूरा परिवार खुले आसमान के नीचे रहने को मजबूर हो गया है। मोहम्मद अयूब और निक्की प्रवीण ने बताया कि कुल नुकसान करीब दो लाख रुपये का हुआ है। परिवार अब सरकारी मुआवजे की मांग कर रहा है।

 

 

 

 

इसे भी पढ़ें : Chandra Grahan 2025: चंद्रग्रहण आज – दिखेगा ‘Blood Moon’, जानिए सूतक काल कब

Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : हरिनाम संकीर्तन में शामिल हुए विधायक संजीव सरदार, क्षेत्र के खुशहाली की कामना की

पोटका प्रखंड के पातडी गांव में धार्मिक आयोजन, बड़ी संख्या में ग्रामीण रहे उपस्थित जमशेदपुर : पोटका विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत आसनबनी पंचायत के ग्राम पातडी स्थित हरि मंदिर परिसर में…

Spread the love

Jamshedpur : मानगो गुलज़ार बाग कॉलोनी में गंदे पानी की हो रही सप्लाई, बीमारी फैलाने का बढ़ा खतरा 

जमशेदपुर : मानगो के चेपापुल के निकट गुलजार बाग कॉलोनी में नल से गंदे पानी की सप्लाई की जा रहाी है । गुलज़ार बाग के निवासी मोहम्मद मारुख अंसारी ने…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time