जमशेदपुर: घाटशिला विधानसभा उपचुनाव से पहले शनिवार को पोटका विधायक संजीव सरदार ने अपने चुनावी प्रचार अभियान की शुरुआत मां दुआरशिनी मंदिर से की। उन्होंने क्षेत्र की सुख-समृद्धि और सामाजिक एकता के लिए आशीर्वाद लिया।
विधायक संजीव सरदार ने इसके बाद झाटीझरणा और कालचिंति पंचायत के भवराड़ीह, बालियांम, झाटीझरना, बटडीह, सिंदरीआम, सोनलादंगा, बसाडेरा सहित दर्जनों गाँवों का दौरा किया। उन्होंने स्थानीय समाज के बुद्धिजीवियों, ग्राम प्रधानों, मांझी बाबा, नायके बाबा और ग्रामीणों के साथ बैठक कर क्षेत्र की समस्याओं और उनके समाधान पर चर्चा की।
इस दौरान संजीव सरदार ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के नेतृत्व वाली अबुआ सरकार द्वारा चलाई जा रही जनकल्याणकारी योजनाओं — जैसे:
सावित्रीबाई फुले किशोरी समृद्धि योजना, फसल राहत योजना, ग्राम सड़क योजना, आदिवासी छात्रवृत्ति योजना के बारे में ग्रामीणों को जानकारी दी।
बैठक में उपस्थित ग्रामीणों और बुद्धिजीवियों ने सर्वसम्मति से निर्णय लिया कि आगामी घाटशिला उपचुनाव में झामुमो प्रत्याशी सोमेश चंद्र सोरेन को भारी मतों से विजयी बनाना होगा। संजीव सरदार ने कहा, “धोखाधड़ी करने वालों को जनता माफ नहीं करती, पिछली बार की तरह भाजपा की हार निश्चित है।”















































