Potka : सरस्वती शिशु विद्या मंदिर कोवाली में उच्चतम अंक अर्जित करने वाले बच्चों को किया गया सम्मानित

 

पोटका : पद्मावती जैन सरस्वती शिशु विद्या मंदिर कोवाली में शुक्रवार को विद्यालय स्तर पर 300 भैया बहनों के बिच परिक्षा परिणाम घोषित करते हुए वर्गवार उच्चतम अंक अर्जित करने वाले तीन -तीन भैया बहनों को सम्मानित किया गया। साथ ही साथ अनुशासन प्रिय, अधिकतम उपस्थिति दर्ज कराने वाले व सबसे अधिक अंक अर्जित करने वाले एक-एक भैया बहन को भी सम्मानित किया गया।

निरंतर प्रयास से ही जीवन संवरता है

मौके पर उपस्थित विद्यालय प्रबंधन समिति के सचिव पिंटू गुप्ता उर्फ दिनेश कुमार गुप्ता ने भैया बहनों एवं अभिभावकों को संबोधित करते हुए कहा परीक्षा और अंक भैया बहनों के लिए जीवन का आधार नहीं हो सकता। एकाग्रता और निरंतर प्रयास से ही जीवन संवरता है । इसके लिए आत्मविश्वास बहुत आवश्यक है आत्मविश्वास ही वह शक्ति है जो हर पल प्रयासों के साथ आता है। कार्यक्रम में विद्यालय के संरक्षक आशुतोष मंडल ,अध्यक्ष जयहरी सिंह मुंडा, सहसचिव उज्जवल कुमार मंडल सदस्य रंजीत सरदार, पी भगत , पूर्व मुखिया शरद सिंहदेव, विद्यालय के सभी आचार्य एवं दीदी जी के अलावे अभिभावक गण मौजूद थे। धन्यवाद ज्ञापन शिशु मंदिर के प्रधानाचार्या श्रीमती सविता महतो ने किया।

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : ईद, रामनवमी, नवरात्रि और छठ पर्व को लेकर जिला प्रशासन ने किया मॉक ड्रिल

Spread the love
  • Related Posts

    Jamshedpur : करनडीह चौक पर ट्रैफिक सिग्नल की शुरुआत,  विधायक संजीव सरदार ने स्विच ऑन कर किया उद्घाटन

    ट्रैफिक व्यवस्था को मिलेगी मजबूती, हजारों लोगो को जाम से मिलेगी बड़ी राहत जमशेदपुर : पिछले कई वर्षों से लंबित करनडीह ट्रैफिक सिग्नल का शुभारंभ गुरुवार को विधिवत पूजा-अर्चना के…

    Spread the love

    Baharagoda : टोटासाई में ‘शिल्पी कुंदन कुमार नाइट’ का भव्य आयोजन, विधायक समीर मोहंती ने किया उद्घाटन

    बहरागोड़ा : बहरागोड़ा प्रखंड के सांड्रा पंचायत स्थित टोटासाई गांव में सांस्कृतिक कला और सौहार्द का संगम देखने को मिला। अवसर था ‘शिल्पी कुंदन कुमार नाइट’ का, जिसका भव्य उद्घाटन…

    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *