Potka : गालूडीह साप्ताहिक हाट से मोटरसाइकिल की चोरी, पीड़ित ने थाने में दर्ज कराई शिकायत

  • बाजार में सब्जी खरीदने पहुंचे युवक की स्प्लेंडर प्लस बाइक हुई गायब

पोटका : पोटका प्रखंड अंतर्गत दामुडीह निवासी वोटेन हांसदा की मोटरसाइकिल सोमवार को गालूडीह साप्ताहिक हाट से चोरी हो गई। पीड़ित के अनुसार वे 13 सितंबर की दोपहर करीब साढ़े तीन बजे कन्यालुका (धालभूमगढ़) से लौटते हुए गालूडीह हाट में सब्जी खरीदने रुके थे। कुछ देर बाद लौटे तो उनकी मोटरसाइकिल स्प्लेंडर प्लस (नंबर JH05 CE/1402) मौके से गायब थी। आसपास काफी खोजबीन के बाद भी जब वाहन नहीं मिला तो उन्होंने इसकी सूचना पुलिस को दी।

इसे भी पढ़ें : Bihar Elections : गायिका मैथिली ठाकुर भाजपा में शामिल,अलीनगर सीट से चुनाव लड़ने की संभावना

गालूडीह थाना में प्राथमिकी दर्ज, पुलिस ने जांच शुरू की

घटना के बाद वोटेन हांसदा ने गालूडीह थाना में लिखित शिकायत दर्ज करा दी है। पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। थाना प्रभारी ने कहा कि आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं और जल्द ही चोरों तक पहुंचने का दावा किया है। स्थानीय लोगों के अनुसार बाजार क्षेत्र में आए दिन चोरी की घटनाएं बढ़ रही हैं और पुलिस गश्त बढ़ाने की मांग की जा रही है।

Spread the love

Related Posts

Jadugora : दिल्ली में साइबर ठगी का आरोपी राज भक्त जादूगोड़ा से धराया, ट्रांजिट रिमांड पर ले गई दिल्ली पुलिस 

जादूगोड़ा : दिल्ली पुलिस ने जादूगोड़ा के साइबर ठगी के आरोपी राज भक्त को बुधवार को जादूगोड़ा थाना क्षेत्र के इंचडा गांव से गिरफ्तार किया। उसपर दिल्ली के एक व्यक्ति…

Spread the love

Jamshedpur : कपाली में ईद के दिन युवक पर चाकू से हमला, स्थिति नाजुक, MGM में चल रहा इलाज

जमशेदपुर : कपाली ओपी क्षेत्र के ताज़ नगर स्थित अबू बकर मस्जिद के समीप शनिवार को ईद की खुशियों के बीच एक हिंसक घटना ने पूरे इलाके को दहला दिया।…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time