Bihar Elections : गायिका मैथिली ठाकुर भाजपा में शामिल,अलीनगर सीट से चुनाव लड़ने की संभावना

पटना : लोक गायिका मैथिली ठाकुर ने बड़ा कदम उठाया है। मंगलवार को गायिका मैथिली ठाकुर ने भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ले ली। माना जा रहा है कि भाजपा मैथिली को अलीनगर सीट से टिकट देकर चुनाव मैदान में उतार सकती है। बिहार भाजपा के अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने पटना में मैथिली को भाजपा की सदस्यता दिलाई।

पार्टी मुझसे जो कहेगी, मैं करूंगी- मैथिली

मंगलवार को ही मैथिली ने चुनाव लड़ने के अटकलों पर सवाल पर जवाब दिया था। मैथिली ने कहा था- “आपने मुझसे एक फोटो के बारे में सवाल पूछा था, तो मैंने कहा कि जो आदेश होगा मैं वैसा ही काम करूंगी। मुझे जो कहा जाएगा, मैं वही करूंगी। चुनाव लड़ना मेरा लक्ष्य नहीं है, पार्टी मुझसे जो कहेगी, मैं करूंगी।” मैथिली ने आगे कहा- “मैंने बिहार में एनडीए द्वारा किए गए विकास को देखा है।”

जानें मैथिली ठाकुर के बारे में

मैथिली ठाकुर का जन्म बिहार के मधुबनी जिले में बेनीपट्टी में हुआ था। वह एक मैथिल संगीतकार और संगीत शिक्षक रमेश ठाकुर और भारती ठाकुर की बेटी हैं। मैथिली ठाकुर इसी साल जुलाई में 25 साल की हुई हैं। साल 2011 में महज 11 वर्ष की उम्र में मैथिली ने गीत-संगीत के क्षेत्र में अपनी पहचान बनाई और तब से वह इस क्षेत्र में सक्रिय हैं। मैथिली ठाकुर ने बीते दिनों भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव और बिहार के संगठन प्रभारी विनोद तावडे और केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय से मुलाकात की थी। तभी से उनके चुनाव लड़ने की अटकलें लगातार हो रही हैं।

चुनाव आयोग ने हाल ही में बिहार विधानसभा चुनाव के तारीखों की घोषणा कर दी है। आयोग ने बताय है कि बिहार में 243 विधानसभा सीटों के लिए मतदान दो चरणों में 6 और 11 नवंबर को होंगे। पहले चरण में 121 सीटों पर और दूसरे चरण में 122 सीटों पर वोटिंग होगी। चुनाव का रिजल्ट 14 नवंबर को जारी किया जाएगा।

इसे भी पढ़ें : Bihar Elections: महागठबंधन में सीट शेयरिंग पर गतिरोध के बीच भाकपा माले ने कर दी उम्मीदवारों की घोषणा


There is no ads to display, Please add some
Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : मानगो मुर्दा मैदान कचरा प्रकरण में प्राथमिकी दर्ज होने के बाद विधायक सरयू राय ने भरी हुंकार, कहा- मुकदमों से नहीं डरता, जमानत के लिए पैरवी करने भी नहीं जाऊंगा 

मुर्दा मैदान प्रकरण में सरयू बोलेः जो होगा, सामना करूंगा मानगो में बदहाल सफाई, पेयजल संकट और सड़कों की दुर्दशा पर निगम को घेरा जमशेदपुर : जमशेदपुर पश्चिम के विधायक…

Spread the love

Chaibasa : लोकतंत्र और मताधिकार की रक्षा के संकल्प के साथ कांग्रेस ने मनाया ‘काला दिवस’, प्रधानमंत्री का पुतला दहन कर जताया विरोध

सोनाराम सिंकु के नेतृत्व में शहीद पार्क चौक पर प्रदर्शन, लोकतांत्रिक मूल्यों और संवैधानिक अधिकारों की रक्षा का लिया संकल्प चाईबासा (सिद्धार्थ पाण्डेय) : लोकतंत्र, संविधान तथा देश की चुनावी…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time