पटना: बिहार विधानसभा चुनाव से पहले महागठबंधन में सीट शेयरिंग को लेकर स्थिति पेचीदा होती दिख रही है। अभी तक भी यह तय नहीं हो पाया है कि गठबंधन के कौन सा दल किस सीट पर चुनाव लड़ेगा।
इस बीच महागठबंधन के घटक दल भाकपा माले (CPI(M-L) Liberation) ने अपनी सीट बंटवारे की आधिकारिक घोषणा कर दी और अपने उम्मीदवारों को टिकट देना शुरू कर दिया है। राजनीतिक विश्लेषक मानते हैं कि भाकपा माले की इस पहल से गठबंधन में दबाव और गतिरोध दोनों बढ़ सकते हैं।
महागठबंधन के अन्य दल फिलहाल अंतिम दौर की बातचीत में जुटे हैं। अब यह देखना दिलचस्प होगा कि आने वाले दिनों में सभी दलों के बीच संतुलन कैसे स्थापित होता है और सीट शेयरिंग पर क्या निर्णय लिया जाता है।
There is no ads to display, Please add some



















































