Bihar: जनसभा के दौरान प्रशांत किशोर की बिगड़ी तबियत, X-Ray से लेकर ECG तक की सलाह

आरा:  जनसुराज अभियान के अगुवा प्रशांत किशोर की तबीयत उस समय अचानक बिगड़ गई, जब वे भोजपुर जिले के आरा में एक जनसभा को संबोधित करने के लिए जा रहे थे। गाड़ी से उतरते समय भीड़ के बीच फंसे प्रशांत किशोर को अपनी ही गाड़ी के दरवाजे से हल्का दबाव पड़ा, जिसके बाद उन्होंने सीने में तेज दर्द और सांस लेने में दिक्कत की शिकायत की।

सभा स्थल से लौटाया गया वाहन, कार्यक्रम स्थगित
सभा स्थल पर पहुंचने से पहले ही उनकी स्थिति बिगड़ने लगी, जिसके बाद सुरक्षा टीम ने उनका वाहन कार्यक्रम स्थल से लौटा लिया। कार्यक्रम को तत्काल स्थगित कर दिया गया। समर्थक और चिकित्सकीय दल उन्हें पटना ले जाने की तैयारी में जुट गए।

तत्काल हुई प्राथमिक जांच, एक्स-रे से लेकर ईसीजी तक की सलाह
जनसुराज कार्यकर्ताओं के अनुसार, प्रशांत किशोर को अस्पताल ले जाया गया जहां सिटी स्कैन कराया गया ताकि अचानक हुए दर्द का कारण स्पष्ट हो सके। चिकित्सकों ने उन्हें सीने से संबंधित गंभीर जांच जैसे एक्स-रे, एचआरसीटी, इको और ईसीजी कराने की सलाह दी है। फिलहाल उन्हें पेन किलर देकर विश्राम की सलाह दी गई है।

उनके करीबी समर्थकों ने बताया कि फिलहाल प्रशांत किशोर की हालत स्थिर है, लेकिन एहतियातन उन्हें पटना शिफ्ट किया जा रहा है। समर्थकों की भीड़ में हलचल है, परंतु प्रशासनिक व्यवस्था और चिकित्सकीय निगरानी के चलते फिलहाल स्थिति नियंत्रण में है।

 

इसे भी पढ़ें : Bihar: चुनाव से पहले जन सुराज का सियासी पासा, पूर्व IPS और भोजपुरी स्टार बदलेंगे समीकरण?

 

Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : 27.24 लाख की लागत से जमशेदपुर पूर्वी के बस्ती क्षेत्र और खेल के मैदान होंगे रोशन, हाई मास्ट लाइट अधिष्ठापन कार्य का विधायक पूर्णिमा साहू ने किया शिलान्यास

जमशेदपुर : जमशेदपुर पूर्वी विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्यों को लगातार गति दी जा रही है। विधानसभा क्षेत्र में आधारभूत सुविधाओं को सुदृढ़ करने की दिशा में विधायक पूर्णिमा साहू…

Spread the love

Jamshedpur : असम में भाजपा की ऐतिहासिक जीत पर कुलवंत सिंह बंटी ने दिलीप सैकिया को दी बधाई, हेमंता बिस्वा सरमा के नेतृत्व में विकास के नए युग का जताया विश्वास

जमशेदपुर :  भाजपा नेता एवं प्रदेश कार्यसमिति सदस्य कुलवंत सिंह बंटी ने झारखंड के पूर्व प्रभारी एवं असम भाजपा प्रदेश अध्यक्ष दिलीप सैकिया से शिष्टाचार भेंट कर उन्हें ऐतिहासिक जीत…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time