Ramgarh: विश्व उच्च रक्तचाप दिवस पर रामगढ़ में कार्यक्रम का आयोजन

रामगढ़: विश्व स्तर पर 17 मई को मनाए जाने वाले “World Hypertension Day” के अवसर पर रामगढ़ जिले के सदर अस्पताल परिसर में विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम का शुभारंभ डॉ. महालक्ष्मी प्रसाद, सिविल सर्जन, एवं डॉ. तुलिका रानी, जिला कुष्ठ निवारण सह नोडल पदाधिकारी (NCD) ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया।

उच्च रक्तचाप नियंत्रण के लिए आवश्यक सावधानियां
डॉ. महालक्ष्मी प्रसाद ने उच्च रक्तचाप को नियंत्रित करने के लिए स्वस्थ आहार, नियमित व्यायाम, उचित वजन बनाए रखने, शराब और धूम्रपान से परहेज जैसे उपायों पर प्रकाश डाला। उन्होंने लोगों को रक्तचाप की समस्या से निपटने हेतु जागरूक रहने की सलाह दी।

डॉ. तुलिका रानी ने बताया कि तनाव एवं उच्च रक्तचाप के लक्षणों में सिर दर्द, छाती में दर्द, थकान, सांस लेने में कठिनाई, चक्कर आना और मूत्र में रक्त शामिल हैं। उन्होंने नियमित दवा सेवन और डॉक्टर से परामर्श लेने पर ज़ोर दिया।

NP-NCD कार्यक्रम के तहत विशेष स्क्रीनिंग अभियान
भारत सरकार के निर्देशानुसार NP-NCD कार्यक्रम के अंतर्गत 17 मई से 16 जून 2025 तक रामगढ़ जिले के सभी स्वास्थ्य केंद्रों में 30 वर्ष से अधिक आयु के लोगों के लिए विशेष उच्च रक्तचाप स्क्रीनिंग अभियान चलाया जाएगा। यह अभियान जिला अस्पताल, CHC, PHC, UPHC, UHWC एवं AAM सहित सभी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों पर संचालित होगा।

कार्यक्रम में स्वास्थ्य विभाग के पदाधिकारियों की उपस्थिति
इस अवसर पर सिविल सर्जन, चिकित्सा पदाधिकारी, DS, DMO, DTO, DPM, DPC, DAM, DDM, NPPCF-Consultant, DPA, PT-NLEP, FLC-NCD सहित अन्य स्वास्थ्य कर्मी मौजूद रहे।

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur: कभी फूड प्लाजा, फिर बना सेंटर और अब उजड़ा खंडहर – कंवेंशन सेंटर की दुर्दशा पर फूटा सरयू राय का गुस्सा

Spread the love

Related Posts

Health Alert : लगातार खांसी तपेदिक (टीबी) का प्रारंभिक संकेत : डॉ. जगदीश लोहिया

जमशेदपुर : ब्रह्मानंद नारायणा अस्पताल के कंसल्टेंट पल्मोनोलॉजी और चेस्ट् मेडिसिन के चिकित्सक डॉ. जगदीश लोहिया ने बताया कि  दो हफ्तों से अधिक समय तक रहने वाली खांसी को कभी…

Spread the love

Gua : मानकी टोला में नि:शुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन, 50 से अधिक मरीजों की हुई जांच

गुवा : नोवामुंडी प्रखंड अंतर्गत बड़ाजामदा क्षेत्र के मानकी टोला गांव में श्री बालाजी इंडस्ट्रियल इंजीनियरिंग लिमिटेड की ओर से नि:शुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time