Ramgarh : रामगढ़ नगर पालिका (आम) निर्वाचन 2026: उपायुक्त ने प्रेस वार्ता में साझा की महत्वपूर्ण जानकारी

  • नगर परिषद क्षेत्र में 32 वार्डों में 98 मतदान केंद्र तैयार, आदर्श आचार संहिता लागू

रामगढ़ : नगर पालिका (आम) निर्वाचन 2026 के सफल एवं शांतिपूर्ण आयोजन को लेकर जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त फैज अक अहमद मुमताज ने पुलिस अधीक्षक अजय कुमार की उपस्थिति में प्रेस वार्ता आयोजित की। उन्होंने बताया कि राज्य निर्वाचन आयोग, झारखंड, रांची के निर्देशानुसार रामगढ़ नगर परिषद क्षेत्र में कुल 32 वार्डों में पार्षद एवं नगर परिषद अध्यक्ष का प्रत्यक्ष निर्वाचन गैर-दलीय आधार पर कराया जाएगा। कुल मतदाताओं की संख्या 97,698 है, जिसमें पुरुष मतदाता 49,238 और महिला मतदाता 48,460 हैं।

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : गणतंत्र दिवस पर रघुवर दास ने सूर्य मंदिर परिसर में फहराया तिरंगा

मतदान केंद्रों की स्थिति पर उपायुक्त ने बताया कि कुल 90 मतदान केंद्र स्थापित किए गए हैं, जिनमें 8 सहायक केंद्र शामिल हैं, और कुल भवनों की संख्या 60 है। प्रखंडवार वितरण इस प्रकार है—मांडू में 30 केंद्र (21 भवन), रामगढ़ में 41 केंद्र (25 भवन), दुलमी में 3 केंद्र (2 भवन) और पतरातू में 24 केंद्र (12 भवन)। उन्होंने सभी मतदाताओं से अपील की कि वे समय पर अपने मतदान केंद्र पहुंचकर शांतिपूर्ण और निर्भीक तरीके से अपने मताधिकार का प्रयोग करें।

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : यूजीसी बिल पर हाय तौबा क्यों, कुलबिंदर सिंह ने उठाया सवाल

उपायुक्त ने निर्वाचन कार्यक्रम का विवरण देते हुए बताया कि नामांकन पत्र 29 जनवरी से 4 फरवरी 2026 तक दाखिल किए जाएंगे। नामांकन की संवीक्षा 5 फरवरी, प्रत्याशी वापसी की अंतिम तिथि 6 फरवरी और निर्वाचन प्रतीक आवंटन 7 फरवरी को होगी। मतदान 23 फरवरी को प्रातः 7 बजे से अपराह्न 5 बजे तक किया जाएगा और मतगणना 27 फरवरी से प्रारंभ होगी। नामांकन जिला परिषद कार्यालय, रामगढ़ में विभिन्न पदाधिकारियों के कक्षों में वार्डवार संपन्न होगा।

इसे भी पढ़ें : Gua : अनुसुचित जाति मोर्चा के वरिष्ठ भाजपा नेता किशोर प्रसाद का निधन, गुवा में हुआ अंतिम संस्कार

मतदाता पहचान के लिए EPIC या आयोग द्वारा मान्य 12 वैकल्पिक दस्तावेज स्वीकार किए जाएंगे, जिनमें आधार कार्ड, पासपोर्ट, ड्राइविंग लाइसेंस, पैन कार्ड, बैंक/डाकघर पासबुक, एनपीआर कार्ड, मनरेगा जॉब कार्ड, स्वास्थ्य बीमा कार्ड आदि शामिल हैं। उपायुक्त ने बताया कि आदर्श आचार संहिता तत्काल प्रभाव से लागू हो गई है और सभी राजनीतिक दल एवं प्रत्याशियों को इसका सख्ती से पालन करना होगा। सभी निर्वाचन से जुड़ी जानकारी जिले की आधिकारिक वेबसाइट ramgarh.nic.in पर उपलब्ध रहेगी।

Spread the love

Related Posts

Jadugora : हितकू में अतिक्रमण कर घेरा जा रहा सरकारी रास्ता, ग्रामीणों ने काम बंद कराकर जताया विरोध

पूर्व जिला परिषद अध्यक्ष बुलु रानी सिंह ने प्रशासन से सरकारी रास्ता अतिक्रमण मुक्त कराने की मांग की जादूगोड़ा :  जमशेदपुर प्रखंड अंतर्गत सुंदरनगर थाना क्षेत्र के हितकू पंचायत (नरवा…

Spread the love

Jamshedpur : सीआरपीएफ ने श्रीनगर के गरीब व अनाथ छात्रों को कराया हवाई यात्रा

जमशेदपुर : समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करते हुए 29वीं बटालियन, केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल ने अनोखी पहल की है। श्रीनगर के रावलपुरा, सनतनगर, श्रीनगर (जम्मू एवं कश्मीर)…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time