बीजेपी जिलाध्यक्ष सुधांशु ओझा के खिलाफ पार्टी में बगावत, परसुडीह मंडल की पूरी कमिटी ने दिया इस्तीफा

जिलाध्यक्ष पर लगाया तानाशाही पूर्ण रवैया अपनाने का आरोप

सदस्यता प्रभारी नियुक्त किए जाने के बाद से उपजा है विवाद

जमशेदपुर :  महानगर भाजपा जिलाध्यक्ष सुधांशु ओझा के खिलाफ पार्टी में बगावत हो गई है. जिलाध्यक्ष की कार्यशैली एवं तानाशाही पूर्ण रवैये के कारण भाजपा परसुडीह मंडल के अध्यक्ष त्रिदिब चट्टराज एवं उनकी पूरी कमिटी ने शनिवार को इस्तीफा दे दिया. जिला अध्यक्ष की अनुपस्थिति में जिला के उपाध्यक्ष संजीव सिंहा एवं राजीव सिंह को मंडल अध्यक्ष ने इस्तीफा सौंपा. अध्यक्ष के इस्तीफा देने के बाद मंडल के महामंत्री एवं तमाम पदाधिकारियों ने भाजपा जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष सुधांशु ओझा के कार्यशैली एवं तानाशाही पूर्ण रवैया के खिलाफ अपने पद से इस्तीफा दे दिया. सभी ने आरोप लगाया कि भाजपा परसुडीह मंडल में सुधांशु ओझा ने मनमानी ढंग से सदस्यता प्रभारी नियुक्त कर दिया. इसको लेकर मंडल अध्यक्ष एवं पदाधिकारियों ने कई बार विरोध जताया परंतु उनके द्वारा कोई संज्ञान नहीं लिया गया. परसुडीह मंडल के पदाधिकारियों का आरोप है कि विगत विधानसभा चुनाव के समय से ही जिला अध्यक्ष के द्वारा मंडल के कार्य में अनावश्यक हस्तक्षेप किया जा रहा है. उनके इस मनमाने रवैया के खिलाफ मंडल अध्यक्ष ने जिला अध्यक्ष से फोन पर बात की परंतु उनके द्वारा कोई सकारात्मक पहल नही की गई. मंडल के तमाम पदाधिकारी, मोर्चा के सारे अध्यक्ष, मंडल के अंतर्गत आने वाले 11 शक्ति केंद्र के प्रभारी संयोजक सहसंयोजक समेत 54 में से अधिकांश बूथ अध्यक्षों ने  अपना इस्तीफा सौंपा.

इसे भी पढ़ें  : नए साल के मद्देनजर जिला पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा, जुबली पार्क में किया पैदल मार्च

इन्होंने जताया विरोध, पद से दिया इस्तीफा

महानगर भाजपा अध्यक्ष की कार्य प्रणाली का विरोध करने वालों में पूर्व मंडल अध्यक्ष मेघलाल टुडू, जिला अनुसूचित जाति मोर्चा के महामंत्री परमाकांत करुआ, रविन्द्र सिंह, मंडल महामंत्री देवेंद्र कुमार सिंह, मनोज विश्वकर्मा, सुजीत सिंह, मंगल कर्मकार, धीरज सिन्हा, विश्वजीत कुमार, अशोक सिंह, सीमा मुंडा, राजेश अग्रवाल, अनिल कुमार यादव, दीपक करवा, लडाई मुंडिया, शाहिद अहमद, अमित मिश्रा, शांति सिंह, नीतू झा, रुक्मिणी, मीतू बनर्जी, बानी जी, आशुतोष उपाध्याय, नयन राज पोद्दार, सोनू श्रीवास्तव, विश्वजीत चकरवर्ती, विक्रम टुडू, कल्पना चौहान, पिंकु घोष, चंद्र प्रसाद, रामी नाथ प्रसाद, तापस सिंह, संतोष कुमार, लालबाबू यादव, पीयूष कांति कर, सुधीर बर्नवाल, परमानंद बेरा, राजेश गुप्ता, कामदेव महतो, अरुण रजक, राजेश दास, अविनाश कुमार, विश्वनाथ लोहार, जयप्रकाश शर्मा, मान सिंह सरदार, जयंतो दास, विष्णु करवा, रामानुज चौधरी, रिपन दास, समेत कई अन्य कार्यकर्ता शामिल हैं.

इसे भी पढें : टाटानगर स्टेशन आरओबी 29 दिसंबर की सुबह 6 बजे तक रहेगा बंद

Spread the love

Related Posts

Gamharia : कांड्रा रेलवे ओवर ब्रिज से युवती ने लगाई छलांग, नीचे कोयला डस्ट होने से बची जान

गम्हरिया : कांड्रा थाना क्षेत्र में शनिवार को एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई, जिसने स्थानीय लोगों को स्तब्ध कर दिया। रेलवे ओवरब्रिज से एक महिला ने अचानक…

Spread the love

Jamshedpur : सर्किट हाउस नारायणी धाम में रंगारंग नृत्य और लोकगीत के साथ मना गणगौर उत्सवगोर ए गणगौर माता खोल ए किवाड़ी…

जमशेदपुर। शनिवार को शहर की धार्मिक संस्था नारायणी सेवा ट्रस्ट जमशेदपुर द्वारा बिष्टुपुर सर्किट हाउस एरिया भूतनाथ मंदिर परिसर स्थित नारायणी धाम में बड़ी गणगौर उत्सव धूमधाम से मनाया गया।…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time