घाटशिला उपचुनाव: मतगणना की तैयारियों की समीक्षा बैठक, उपायुक्त ने दिए पूर्ण पारदर्शिता एवं निष्पक्षता के निर्देश 

जमशेदपुर: समाहरणालय सभागार, जमशेदपुर में जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी और वरीय पुलिस अधीक्षक पीयूष पांडेय ने प्रशासनिक और पुलिस पदाधिकारियों के साथ मतगणना दिवस की तैयारियों की समीक्षा बैठक की।

 

जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने कहा कि मतगणना कार्य पूर्ण पारदर्शिता और निष्पक्षता के साथ संपन्न हो, इसके लिए सभी दिशा-निर्देशों का कड़ाई से पालन किया जाए। उन्होंने प्रत्येक टेबल पर प्रशिक्षित कर्मियों की नियुक्ति, मतगणना पर्यवेक्षकों और सहायक अधिकारियों की उपस्थिति, वीडियोग्राफी व्यवस्था और नियंत्रण कक्ष से सतत निगरानी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

 

स्ट्रॉन्ग रूम से ईवीएम की निकासी, मतगणना हॉल में टेबलों की संख्या, क्रमिक प्रक्रिया और राउंडवार परिणाम संप्रेषण की व्यवस्था पर भी विशेष ध्यान देने को कहा गया। पोस्टल बैलेट और ईटीबीपीएस मतों की गणना में निर्वाचन आयोग द्वारा निर्धारित प्रोटोकॉल का पालन अनिवार्य रहेगा।

 

वरीय पुलिस अधीक्षक ने को-ऑपरेटिव कॉलेज परिसर में मतगणना स्थल की सुरक्षा व्यवस्था पुख्ता करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि परिसर में बिना बैध पास प्रवेश वर्जित होगा और सभी सुरक्षा उपाय सुनिश्चित किए जाएंगे।

 

बैठक में सिटी एसपी कुमार शिवाशीष, एडीएम (लॉ एंड ऑर्डर) भगीरथ प्रसाद, निर्वाची पदाधिकारी घाटशिला सुनील चन्द्र, सहायक निर्वाचन पदाधिकारी और अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद थे।

Spread the love
  • Related Posts

    Jamshedpur : जमशेदपुर महिला विश्वविद्यालय की छात्राओं ने निकाली हर घर तिरंगा रैली

    जमशेदपुर : जमशेदपुर महिला विश्वविद्यालय में हर घर तिरंगा कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान विश्व विद्यालय की एनएसएस की स्वयं सेविकाओं ने तिरंगा रैली निकाली तथा विश्व विद्यालय के…

    Spread the love

    Jamshedpur : छात्रों पर लाठीचार्ज दुर्भाग्यपूर्ण, सरकार छात्रों की आवाज दबाने के बजाय उनकी मांगों का समाधान करे : सुबोध श्रीवास्तव

    जमशेदपुर : जनता दल (यूनाइटेड), पूर्वी सिंहभूम के जिलाध्यक्ष सुबोध श्रीवास्तव ने रांची में JPSC-JSSC अभ्यर्थियों द्वारा अपनी विभिन्न मांगों को लेकर किए जा रहे आंदोलन के दौरान छात्रों पर…

    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    Share this Page

    Slide-In Box help you to share the page on the perfect time