जमशेदपुर: सहारा सिटी, मानगो स्थित श्री श्री 1008 शिव हनुमान मंदिर में रामनवमी के पावन अवसर पर झंडा पूजन का आयोजन श्रद्धा और उल्लास के वातावरण में संपन्न हुआ. रविवार को हुए इस आयोजन में कॉलोनी के सभी निवासी—बच्चे, महिलाएं और पुरुष—उत्साहपूर्वक सम्मिलित हुए.झंडा पूजन के पश्चात आरती की गई और श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद वितरित किया गया. इसके बाद सभी ने अपने-अपने घरों में राम ध्वज स्थापित किया. कॉलोनी में सामूहिक परिक्रमा निकाली गई, जिससे वातावरण भक्तिरस में डूब गया.नवमी तिथि के दिन कन्या पूजन कर कार्यक्रम का समापन हुआ. कन्याओं का पूजन श्रद्धा व सौहार्द से किया गया. पूरे आयोजन में श्रद्धालु भक्ति व समर्पण के भाव में रमे रहे.
मंदिर समिति की भूमिका रही सराहनीय
पूरे कार्यक्रम का संचालन मंदिर के पुजारी अनिरुद्ध तिवारी जी के निर्देशन में सम्पन्न हुआ. मंदिर समिति के अध्यक्ष मृत्युंजय सिंह, सह-सचिव अभिषेक परमार, कोषाध्यक्ष साधु शरण सिंह, स्कोबा के सचिव सुशील कुमार सिंह सहित अन्य सदस्यों की सक्रिय भूमिका रही.
इसे भी पढ़ें : Jamshedpur: 394 परिवारों की एकता और आस्था का प्रतीक बना सामूहिक रामनवमी आयोजन
There is no ads to display, Please add some



















































