Jamshedpur: 394 परिवारों की एकता और आस्था का प्रतीक बना सामूहिक रामनवमी आयोजन

जमशेदपुर : रामनवमी के पावन अवसर पर आशियाना अनंतारा सोसाइटी के निवासियों ने वीरों के वीर महावीर बजरंगबली जी का सामूहिक ध्वजारोहण कर एक अद्भुत मिसाल पेश की. कुल 394 फ्लैटों में रहने वाले सभी परिवारों ने एकजुट होकर सोसाइटी के पार्क में भव्य ध्वज स्थापित किया.

धार्मिक अनुष्ठान और सुंदरकांड पाठ

ध्वजारोहण से पूर्व पूरे विधि-विधान के साथ सामूहिक सुंदरकांड पाठ का आयोजन किया गया, जिसमें सभी श्रद्धालु भावविभोर होकर श्रीराम और हनुमान जी की महिमा का श्रवण करते रहे. पूजा-अर्चना के पश्चात बजरंगबली का ध्वज फहराया गया, जिससे वातावरण भक्तिमय हो गया.सोसाइटी के अध्यक्ष विकास सिंह ने बताया कि निवासियों की यह दृढ़ धारणा है कि वीर बजरंगबली संपूर्ण सोसाइटी के रक्षक हैं. उनके श्रीविग्रह और ध्वज की उपस्थिति में कोई अनहोनी नहीं होती. इस विश्वास के कारण रामनवमी के अवसर पर हर वर्ष सामूहिक रूप से ध्वज लगाने की परंपरा निभाई जाती है.

भक्ति और एकजुटता का अद्भुत संगम

इस विशेष अवसर पर सोसाइटी के प्रमुख सदस्यों में विकास सिंह, रजनीश सिंह, आर. के. शरण, अरविंद कुमार सिंह, सुरेश रजक, वाई. पी. शर्मा, वाई. एन. सिंह, भगवान प्रसाद गुप्ता, सूरज प्रताप सिंह, राजकुमार सिंह, ए. के. मैथी, अंकित शर्मा, विजय सिंह, विजन मंडल, ए. के. सिंह, सपन दास सहित कई लोग प्रमुख रूप से उपस्थित रहे.

 

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur: धूमधाम से मनी रामनवमी, स्वामी रामदेव के सन्यास दिवस पर दिखा योग और रामभक्ति का अद्वितीय संगम

Spread the love

Related Posts

Bahragora : दिवंगत मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू को बहरागोड़ा में झामुमो कार्यकर्ताओं ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि

बहरागोड़ा : बहरागोड़ा बाजार स्थित झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) पार्टी कार्यालय परिसर में सोमवार को एक शोक सभा का आयोजन कर झारखंड सरकार के दिवंगत मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू के…

Spread the love

Bahragora : माटिहाना पंचायत में ‘हरित क्रांति अभियान’ के तहत वृहद पौधारोपण, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

बहरागोड़ा : माटिहाना पंचायत भवन परिसर में टारगेट फाउंडेशन के तत्वावधान में आयोजित ‘हरित क्रांति अभियान – The Green Voice (फॉर बेटर टुमारो)’ के तहत एक विशाल पौधारोपण सह पौधा…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time