Jamshedpur: धूमधाम से मनी रामनवमी, स्वामी रामदेव के सन्यास दिवस पर दिखा योग और रामभक्ति का अद्वितीय संगम

जमशेदपुर : रामनवमी के पावन अवसर और योगऋषि परम पूज्य स्वामी रामदेव जी महाराज के सन्यास दीक्षा दिवस के उपलक्ष में पतंजलि योग परिवार पूर्वी सिंहभूम द्वारा एक भव्य आयोजन पर्यावरण पृथ्वी पार्क, मानगो के योग स्थल पर संपन्न हुआ. यह कार्यक्रम इंटीग्रेटेड योग, यज्ञ और गुरु दक्षिणा समर्पण के संकल्प के साथ आयोजित किया गया. इस विशेष आयोजन की अध्यक्षता झारखंड राज्य कार्यकारिणी सदस्य एवं भारत स्वाभिमान न्यास के जिला प्रभारी अजय कुमार झा ने की. कार्यक्रम का उद्देश्य एक स्वस्थ, समृद्ध, संस्कारवान और आध्यात्मिक भारत के निर्माण की दिशा में सामूहिक योगदान देना था.

योग साधकों और कार्यकर्ताओं की गरिमामयी उपस्थिति

कार्यक्रम में पतंजलि भारत स्वाभिमान न्यास के वरिष्ठ कार्यकर्ताओं में कृष्ण कुमार, रवि नंदन कुमार, नरेंद्र कुमार, बिहारी लाल, गुलाब सिंह, लालू प्रसाद, इंद्रपाल वर्मा, शिवप्रसाद सिंह, उमापति लाल दास, जवाहरलाल, अशोक शर्मा, आशुतोष कुमार झा, विपिन कुमार, आरती सिन्हा, बबीता देवी, केदारनाथ प्रसाद सहित अनेक योग प्रेमियों की उपस्थिति रही.

21 जून की तैयारी को लेकर विशेष बैठक

आयोजन के दौरान एक विशेष बैठक हुई, जिसमें सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया कि आगामी 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस को अत्यंत दिव्यता और भव्यता के साथ मनाया जाएगा. इससे पूर्व एक जिला स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन तथा राज्य स्तरीय कार्यकर्ता महासम्मेलन का आयोजन शीघ्र ही किया जाएगा.

संगठन के समर्पित कार्यकर्ताओं का योगदान

इस सफल आयोजन को सम्पन्न कराने में विपिन कुमार, आरती सिन्हा, बबीता श्रीवास्तव, प्रकाश नारायण, अभिषेक कुमार, प्रिंस कुमार, देव शंकर एवं सुमन सिंह का विशेष योगदान रहा.

 

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur: आज़ादी के बाद पहली बार यहाँ बनेगा पुल, मांदर की थाप पर विकास का हुआ स्वागत

Spread the love

Related Posts

Bahragora : दिवंगत मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू को बहरागोड़ा में झामुमो कार्यकर्ताओं ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि

बहरागोड़ा : बहरागोड़ा बाजार स्थित झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) पार्टी कार्यालय परिसर में सोमवार को एक शोक सभा का आयोजन कर झारखंड सरकार के दिवंगत मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू के…

Spread the love

Bahragora : माटिहाना पंचायत में ‘हरित क्रांति अभियान’ के तहत वृहद पौधारोपण, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

बहरागोड़ा : माटिहाना पंचायत भवन परिसर में टारगेट फाउंडेशन के तत्वावधान में आयोजित ‘हरित क्रांति अभियान – The Green Voice (फॉर बेटर टुमारो)’ के तहत एक विशाल पौधारोपण सह पौधा…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time