Deoghar: रामभक्ति में रंगी देवनगरी, 97 वर्षों की परंपरा के साथ निकला भव्य अखाड़ा

देवघर : रामनवमी के पावन अवसर पर देवघर की देवनगरी पूरी तरह राममय हो उठी. बाबा बैद्यनाथ मंदिर परिसर में सुबह से ही भक्तों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी. लोगों ने कामना लिंग पर जल अर्पण कर श्रीराम व बजरंगबली का विधिवत पूजन किया. शहर भर में घर-घर ध्वज स्थापित किए गए और हनुमानजी की आराधना के साथ महावीरी पताकाएं बांधी गईं.

हनुमान मंदिरों और अखाड़ों में भक्ति व पराक्रम का प्रदर्शन

जसीडीह स्टेशन स्थित हनुमान मंदिर में पूर्व रेलवे कुली संघ (जसीडीह शाखा) द्वारा विशेष पूजा-अर्चना का आयोजन किया गया. इस अवसर पर इंटक के जिला अध्यक्ष अनंत मिश्रा, प्रदेश सचिव अजय कुमार, महिला कांग्रेस जिला अध्यक्ष प्रमिला देवी, कोषाध्यक्ष आशीष कुमार, सचिव अभिषेक सिंह, कुली संघ अध्यक्ष डॉ. नंदन दुबे सहित कई गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे. सभी ने विश्व शांति एवं जनकल्याण की कामना की.

शोभायात्राओं में झलकी सांस्कृतिक गरिमा

शाम को विभिन्न अखाड़ा समितियों की ओर से शोभायात्रा निकाली गई. हनुमान भक्तों ने अखाड़ों में साहसिक करतब दिखाए. जय श्रीराम के नारों से शहर गूंज उठा. बजरंगी चौक, बैद्यनाथधाम स्टेशन, डुमरथर, महावीर अखाड़ा समेत तमाम मंदिरों में दर्शन-पूजन के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी रही.

97 वर्षों की परंपरा के साथ निकला भव्य अखाड़ा जुलूस

श्री वीर मारुति दल द्वारा निकाला गया भैरो बाजार अखाड़ा विशेष आकर्षण का केंद्र रहा. यह परंपरा विगत 97 वर्षों से निभाई जा रही है. जुलूस भैरो बाजार से प्रारंभ होकर शहर के प्रमुख मार्गों—एस.बी. राय रोड, बजरंगी चौक, टावर चौक, बड़ा बाजार होते हुए पुनः भैरो बाजार में समाप्त हुआ. इस आयोजन में मनोज कसेरा, राजेंद्र साह, राज पटवा, रोहित केशरी, मोहित कुमार, सौरव केशरी, मदन लाल पटवा, संजय गुप्ता, रवि केशरी सहित कई लोग उपस्थित थे.

महावीर सेवक दल का सेवा भाव और विशेष पूजा

माथाबांध में महावीर सेवक दल द्वारा हनुमानजी की विशेष पूजा-अर्चना की गई. कुंवारी कन्याओं और बटुकों को आदरपूर्वक भोजन कराया गया. संध्या में भव्य श्रृंगार के साथ हनुमानजी को तेहरी का भोग अर्पित किया गया. इस दल की स्थापना स्व. नरेश कुमार साह ने की थी. वर्तमान अध्यक्ष राजनारायण खवाड़े उर्फ बबलू खवाड़े हैं.

 

इसे भी पढ़ें : Jadugora: धर्मडीह में रामनवमी पर पहली बार निकला झंडा जुलूस, बुजुर्गों को पगड़ी पहनाकर मिला सम्मान


There is no ads to display, Please add some
Spread the love

Related Posts

Ranchi : मनुष्य को भगवान श्री कृष्ण से प्रेरणा लेकर अधर्म एवं अन्याय के प्रति संघर्ष करते रहना चाहिए : साध्वी गोपी

श्री राधा कृष्ण मंदिर में भागवत गीता के पाठ का पहला दिन रांची (संगीता पाण्डेय) :  पुन्दाग स्थित राधा कृष्ण मंदिर में रविवार को भागवत गीता पाठ का प्रारंभ साध्वी…

Spread the love

Jamshedpur : भालुबासा में गायत्री परिवार के संस्थापक माता भगवती देवी शर्मा का शताब्दी जन्म उत्सव मनाया गया

जमशेदपुर :  गायत्री परिवार  की संस्थापक माता भगवती देवी शर्मा का शताब्दी जन्म उत्सव रविवार को गायत्री परिवार टाटानगर का युवा मण्डल नवयुग दल एवं प्रज्ञा महिला मण्डल ने गायत्री…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time