नमस्ते योजना के तहत सफाई कर्मचारियों को मिला पीपीई किट

सेप्टिक टैंक सफाई  वाहन खरीद के लिए मिलेगी सब्सिडी.

जमशेदपुर : नमस्ते योजना के तहत जुगसलाई नगर परिषद के 25 में  सफाई कर्मचारियों को स्वास्थ्य संबंधी उपकरण और सुविधाएं प्रदान की गईं. इसके तहत कर्मचारियों को पीपीई किट दी गईं, किट में वर्दी, जूते, हेलमेट, रिफ्लेक्टिव जैकेट, दस्ताने और मास्क जैसे सुरक्षा उपकरण थे. इसके अतिरिक्त, नमस्ते योजना के तहत सफाई कर्मचारियों को कौशल विकास प्रशिक्षण, स्वास्थ्य बीमा कवर अन्य लाभों से जोड़ा जाएगा.  इस आयोजन का उद्देश्य सफाई कर्मचारियों को स्वच्छता और सुरक्षा के प्रति जागरूक करना था.  उन्हें उचित संसाधन और उपकरण प्रदान करना था, इससे वे अपने कार्य को सुरक्षित और कुशलतापूर्वक कर सकेंगें. कार्यक्रम में यह भी बताया गया कि जो सफाई मित्र सेप्टिक टैंक सफाई वाहन खरीदना चाहते हैं, उन्हें सब्सिडी के माध्यम से यह वाहन उपलब्ध कराया जाएगा.

इसे भी पढ़ें : उपायुक्त के निर्देश पर कृषि कार्यालय में जिला स्तरीय रबी कार्यशाला आयोजित

Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : घर से निकली युवती सकुशल टाटानगर स्टेशन पर मिली, परिजनों ने ली राहत की सांस

रोजगार की तलाश में दिल्ली गई थी युवती, किसी अप्रिय घटना से बची टाटानगर स्टेशन पर पुलिस ने बरामद किया जमशेदपुर : आदित्यपुर में काम की तलाश में घर से…

Spread the love

Jamshedpur : करनडीह चौक पर ट्रैफिक सिग्नल की शुरुआत,  विधायक संजीव सरदार ने स्विच ऑन कर किया उद्घाटन

ट्रैफिक व्यवस्था को मिलेगी मजबूती, हजारों लोगो को जाम से मिलेगी बड़ी राहत जमशेदपुर : पिछले कई वर्षों से लंबित करनडीह ट्रैफिक सिग्नल का शुभारंभ गुरुवार को विधिवत पूजा-अर्चना के…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *