Saraikela: बाल दिवस पर जिले में विधिक जागरूकता शिविरों की श्रृंखला, स्कूलों तक पहुँची बाल अधिकारों की जानकारी

सरायकेला:  बाल दिवस के मौके पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, सरायकेला-खरसावां ने जिले के विभिन्न स्थानों पर बच्चों और अभिभावकों के लिए विधिक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए। कार्यक्रम की शुरुआत एक मोबाइल वैन के माध्यम से हुई, जिसमें बच्चों से जुड़ी विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं और कानूनी अधिकारों को दर्शाने वाले होर्डिंग्स और पोस्टर प्रदर्शित किए गए।

एलएडीसीएस के अधिवक्ता विजय कुमार महतो ने केन्द्रीय विद्यालय, सरायकेला में किशोर न्याय अधिनियम, पोक्सो अधिनियम और नालसा की योजनाओं—विशेषकर प्रोजेक्ट शिशु और प्रोजेक्ट डॉन—के बारे में छात्र-छात्राओं को विस्तार से जानकारी दी। छात्रों को बाल संरक्षण, बच्चों के अधिकार, लैंगिक अपराधों की रोकथाम और कानूनी सहायता प्राप्त करने के तरीकों से अवगत कराया गया।

इसी तरह पाटकुम राजकीय मध्य विद्यालय में भी विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया, जहाँ बच्चों और उनके अभिभावकों को विभिन्न कानूनों, योजनाओं और उपलब्ध कानूनी सहायता तंत्र के बारे में जानकारी दी गई।

जिलेभर में इन कार्यक्रमों को सफल बनाने में पारा लीगल वॉलंटियर्स—बिट्टू प्रजापति, कार्तिक गोप, रमजान अंसारी, गंगा सागर पाल, तुष्टि रानी मंडल, शुभंकर महतो, राखी, रिंकी, अमर सहित अन्य—ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। साथ ही पैनल अधिवक्ता उषा रानी दास ने अपने-अपने क्षेत्रों में बच्चों और अभिभावकों को जागरूक किया।

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण का मकसद बाल संरक्षण, बाल अधिकार और न्याय तक आसान पहुँच सुनिश्चित करना है। बाल दिवस के अवसर पर आयोजित इन कार्यक्रमों ने बच्चों और उनके अभिभावकों को कानूनी जानकारी प्रदान कर सशक्त बनाने का संदेश दिया।

 

 

इसे भी पढ़ें :  Jamshedpur: बाल कवियों की किताब ‘उड़ान’ का लोकार्पण, नई पीढ़ी की रचनात्मकता को मिली नई उड़ान 

 

Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : उलीडीह में 33 पुड़िया ब्राउन सुगर के साथ दो युवक गिरफ्तार, भेजा गया जेल

जमशेदपुर : उलीडीह थाना क्षेत्र के स्वर्णरखा प्रोजेक्ट कॉलोनी में पुलिस ने सोमवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए दो युवकों को नशीले पदार्थ के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने…

Spread the love

Jamshedpur : टेल्को में सड़क किनारे खड़े क्रेन के समीप झाड़ियों में लगी आग, दमकल विभाग की तत्परता ने आग पर पाया काबू 

जमशेदपुर : टेल्को थाना क्षेत्र के जेम्को से रामाधीन बागान ग्वाला बस्ती जाने वाले मुख्य मार्ग पर मंगलवार को एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। छठ घाट के समीप सड़क…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *