Bahragora: बहरागोड़ा में दो मोटरसाइकिलों की भीषण टक्कर, दो की हालत गंभीर – ओडिशा रेफर

बहरागोड़ा:  बहरागोड़ा थाना क्षेत्र के डोमजुड़ी पंचायत के एकताल गांव में शुक्रवार को दो मोटरसाइकिलों की आमने-सामने की टक्कर हो गई। इस दुर्घटना में दो पुरुष, एक महिला और तीन साल की बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गए।

सूचना के अनुसार, बरहागाड़िया गांव निवासी सुकुमार मुंडा अपनी माता बैशाखी मुंडा के साथ एक दिशा में जा रहे थे। दूसरी ओर, ईंटामुड़ा गांव निवासी दीपांकर मुंडा अपनी तीन वर्षीय बेटी भाग्यलक्ष्मी मुंडा के साथ पश्चिम बंगाल की तरफ जा रहे थे। एकताल गांव के पास, दोनों बाइक चालकों ने कथित तौर पर संतुलन खो दिया, जिससे दोनों वाहन आमने-सामने टकरा गए।

दुर्घटनास्थल पर मौजूद ग्रामीणों ने तुरंत मदद की। उन्होंने अपने निजी वाहनों का उपयोग कर सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, बहरागोड़ा पहुंचाया।

स्वास्थ्य केंद्र में प्राथमिक उपचार के बाद, बाइक चालक दीपांकर मुंडा और सुकुमार मुंडा की स्थिति गंभीर होने के कारण उन्हें ओडिशा के पीआरएम मेडिकल कॉलेज, बारीपदा रेफर कर दिया गया। बैशाखी मुंडा और भाग्यलक्ष्मी मुंडा का इलाज बहरागोड़ा में जारी है।

 

 

इसे भी पढ़ें :

घाटशिला उपचुनाव: घाटशिला में एकतरफा मुकाबला, पहली बार चुनाव लड़ रहे सोमेश चंद्र सोरेन ने बनाया मजबूत अंतर

Spread the love

Related Posts

Saraikela: किराना दुकान में चोरी का राज खुला, तीन आरोपी गिरफ्तार

सरायकेला:  राजनगर थाना पुलिस ने किराना दुकान में हुई चोरी का सफल खुलासा कर तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। चोरी की यह घटना सामने आने के बाद दुकान मालिक…

Spread the love

Jamshedpur: टेल्को पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 35 ग्राम अफीम के साथ दो युवक गिरफ्तार

जमशेदपुर:  टेल्को थाना क्षेत्र के मनीफिट मैदान के पास पुलिस को बड़ी सफलता मिली। टाइगर मोबाइल में तैनात जवान तबरेज़ आलम ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *