Jamshedpur: बाल कवियों की किताब ‘उड़ान’ का लोकार्पण, नई पीढ़ी की रचनात्मकता को मिली नई उड़ान

जमशेदपुर:  जमशेदपुर में बाल दिवस की पूर्व संध्या पर रेड क्रॉस सभागार में बाल कवियों की कविताओं से सजी पुस्तक ‘उड़ान’ का लोकार्पण किया गया। यह पुस्तक दिल्ली के विकल्प प्रकाशन से प्रकाशित हुई है।

‘उड़ान’ में कुल 100 पृष्ठ हैं और इसमें 58 कविताएं शामिल की गई हैं। कविताएं कई स्कूलों के विद्यार्थियों ने लिखी हैं, जिनमें शामिल हैं—
विद्या भारती चिन्मया विद्यालय (टेल्को), संत जेवियर स्कूल (गम्हरिया, सरायकेला), जुस्को स्कूल (साउथ पार्क), विवेक विद्यालय (छोटा गोविंदपुर), डीएवी एनआईटी, एनएमएल केरला पब्लिक स्कूल (भुइयांडीह), भारत सेवाश्रम संघ परमानंद विद्यालय (मंदिर सोनारी), लोयोला स्कूल, एसएस पब्लिक स्कूल (बबतपुर, बनारस), सनबीम एकेडमी (बनारस), डीएवी बिष्टुपुर और आरवीएस एकेडमी।

इन कविताओं का संकलन पत्रकार विकास श्रीवास्तव ने किया। उन्होंने कविता चयन और प्रकाशन की पूरी प्रक्रिया साझा की। साहित्यकार वरुण प्रभात ने बताया कि दो वर्ष की मेहनत के बाद यह पुस्तक तैयार हो सकी।

वरिष्ठ अतिथियों ने किया संयुक्त विमोचन
पुस्तक का विमोचन कोऑपरेटिव कॉलेज के प्राचार्य डॉ. अमर सिंह, शैलेंद्र अस्थाना, ज्योत्सना अस्थाना, प्रभा जायसवाल, विपिन शर्मा, अवधेश सिंह, सज्जन अग्रवाल, वरिष्ठ पत्रकार आनंद कुमार और अजय मुस्कान ने संयुक्त रूप से किया। अतिथियों ने कहा कि जमशेदपुर में बच्चों की रचनाओं का प्रकाशन कम होता है, लेकिन ‘उड़ान’ इस दिशा में एक नई शुरुआत है और यह परंपरा आगे बढ़ेगी।

कार्यक्रम का संचालन साहिल अस्थाना ने किया। मौके पर उदय नारायण श्रीवास्तव, संजीव भारद्वाज, पूरबी घोष, निधि श्रीवास्तव, राजकुमार सिंह, राजीव दुबे सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Spread the love

Related Posts

Bahragora : दिवंगत मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू को बहरागोड़ा में झामुमो कार्यकर्ताओं ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि

बहरागोड़ा : बहरागोड़ा बाजार स्थित झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) पार्टी कार्यालय परिसर में सोमवार को एक शोक सभा का आयोजन कर झारखंड सरकार के दिवंगत मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू के…

Spread the love

Bahragora : माटिहाना पंचायत में ‘हरित क्रांति अभियान’ के तहत वृहद पौधारोपण, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

बहरागोड़ा : माटिहाना पंचायत भवन परिसर में टारगेट फाउंडेशन के तत्वावधान में आयोजित ‘हरित क्रांति अभियान – The Green Voice (फॉर बेटर टुमारो)’ के तहत एक विशाल पौधारोपण सह पौधा…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time