Saurabh Murder Case: जेल में बंद मुस्कान रस्तोगी गर्भवती, हत्या, ड्रम में शव और अब मातृत्व – कहानी में नया अध्याय

मेरठ: सौरभ हत्याकांड में जेल में बंद पत्नी मुस्कान रस्तोगी को लेकर नया और चौंकाने वाला खुलासा हुआ है. जेल प्रशासन द्वारा कराए गए जांच में मुस्कान की प्रेग्नेंसी रिपोर्ट पॉजिटिव पाई गई है. बीते रविवार रात मुस्कान की तबीयत अचानक बिगड़ गई थी. उसे उल्टियों की शिकायत थी. इसके बाद जेल प्रशासन ने मेडिकल परीक्षण कराने का निर्णय लिया. सीएमओ डॉ. अशोक कटारिया ने पुष्टि की कि मुस्कान गर्भवती है.

हत्या, प्रेम और जेल: एक जटिल कथा

इंदिरानगर निवासी सौरभ की हत्या तीन मार्च की रात उसकी पत्नी मुस्कान और प्रेमी साहिल शुक्ला ने मिलकर की थी. चार मार्च को दोनों ने नीले रंग का एक ड्रम खरीदा और सौरभ के शव को उसमें डालकर सीमेंट और डस्ट से भरकर छिपा दिया.इस जघन्य हत्या का पर्दाफाश 18 मार्च को मुस्कान के कबूलनामे से हुआ. इसके बाद दोनों को जेल भेज दिया गया.

जेल में नई दिनचर्या: नशा मुक्त जीवन की शुरुआत

जेल में बंद मुस्कान और साहिल दोनों की नशे की आदत थी, जिसे अब नशा मुक्ति केंद्र के डॉक्टरों ने छुड़वा दिया है. मुस्कान ने अब सिलाई का काम सीखना शुरू कर दिया है, जबकि साहिल खेती में लगा हुआ है.

जेल में स्वास्थ्य संकट और प्रशासन की कार्रवाई

रविवार रात को मुस्कान की तबीयत फिर से बिगड़ी. उसे जेल अस्पताल में लाया गया, जहां से उसकी हालत को देखते हुए प्रेग्नेंसी टेस्ट कराया गया. वरिष्ठ जेल अधीक्षक डॉ. वीरेश राज शर्मा ने बताया कि यह परीक्षण हर महिला बंदी के लिए सामान्य प्रक्रिया का हिस्सा है. मुस्कान की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है.

चार्जशीट दाखिल करने की तैयारी

एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह ने बताया कि इस मामले में जल्द ही चार्जशीट दाखिल की जाएगी. इस बीच मुस्कान की गर्भावस्था ने जांच और कानूनी प्रक्रिया के सामने कई नए प्रश्न खड़े कर दिए हैं.

 

इसे भी पढ़ें : Breaking News: महंगाई की दोहरी मार, पेट्रोल-डीजल के बाद अब घरेलू गैस सिलेंडर भी हुई महंगी

Spread the love

Related Posts

Jhargram : झाड़ग्राम के निगुई जंगल से महिला का शव बरामद, इलाके में सनसनी

दो दिनों से लापता थी महिला, शरीर पर मिले चोट के कई निशान जंगल से महिला का शव मिलने से मचा हड़कंप झाड़ग्राम : झाड़ग्राम जिले के नयाग्राम थाना क्षेत्र…

Spread the love

Palamu : पलामू में एसीबी की बड़ी कार्रवाई, रिश्वत लेते पंचायत रोजगार सेवक रंगेहाथ गिरफ्तार

कूप निर्माण की राशि आवंटन के एवज में मांग रहा था 7 हजार रुपये शिकायत के बाद एसीबी ने बिछाया जाल पलामू : पलामू भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) की टीम…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *