जमशेदपुर : धालभूमगढ़ थाना क्षेत्र के एक धार्मिक स्थल में रविवार की देर रात शरारती तत्वों द्वारा प्रतिबंधित मांस फेके जाने को लेकर सोमवार की सुबह जमकर बवाल हुआ। आक्रोशित स्थानीय लोगों ने मामले के विरोध में एनएच 18 को जाम कर दिया है, जो पिछले चार घंटों से जारी है। घटना के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को संभालने की कोशिश शुरू की है।
पुलिस लोगों को समझाने का प्रयास कर रही है
घटना की जानकारी मिलने पर ग्रामीण एसपी ऋषभ गर्ग, घाटशिला के अनुमंडलाधिकारी सुनील चंद्र, मुसाबनी थाना प्रभारी संदीप भगत और अन्य पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे हैं। वे लोगों को समझाने का प्रयास कर रहे हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि एक साल पहले भी इसी स्थान पर शरारती तत्वों द्वारा प्रतिबंधित मांस का टुकड़ा फेंका गया था, जिससे कई दिनों तक बवाल हुआ था। ग्रामीण एसपी ऋषभ गर्ग ने बताया कि इस मामले की गंभीरता को देखते हुए एक सेल का गठन किया गया है और सभी एंगल से जांच की जा रही है। शरारती तत्वों को चिन्हित कर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस प्रशासन ने मौके पर सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किया है और स्थिति कंट्रोल में है।
There is no ads to display, Please add some


















































