गम्हरिया : गम्हरिया थाना अंतर्गत लार्ज सेक्टर के जिंक मोड़ के पास रविवार की शाम अचानक एक लंगूर आ गया. इस दौरान लंगूर ने उक्त मार्ग से होकर गुजर रहे शिवानी मुर्मू नामक किशोरी व कई महिला को नोचकर घायल कर दिया. लंगूर के उक्त हरकत से राहगीरों में दहशत का माहौल बन गया. साथ ही उक्त मार्ग पर आवागमन बाधित हो गयी.
गम्हरिया थाना पुलिस मौके पर पहुंची
इसकी सूचना पाकर झामुमो प्रखंड अध्यक्ष भोमरा माझी मौके पर पहुंचे. इस घटना की जानकारी वन विभाग व गम्हरिया थाना को दी गयी. वहीं सूचना को गंभीरता से लेते हुए वनपाल देवेंद्र नाथ टुडू व गम्हरिया थाना पुलिस मौके पर पहुंच घायल दस वर्षीय शिवानी मुर्मू का प्राथमिक इलाज करवाया. साथ ही लंगूर को पकड़ने की प्रक्रिया शुरू की गयी, हालांकि अंधेरा होने की वजह से पकड़ा नहीं गया. आज विभाग द्वारा लंगूर को पकड़ने का अभियान चलाया जायेगा.
इसे भी पढ़ें : Chandil: चांडिल बायपास पर दो बाइक की भीषण टक्कर, चार घायल – बाइकें चकनाचूर
There is no ads to display, Please add some


















































