फैंसी मूर्तियों की डिमांड बढ़ी
मुरी : बसंत पंचमी के आगमन को लेकर विद्या की देवी सरस्वती की मूर्ति निर्माण की मुरी एवं इसके आस-पास के क्षेत्रों में जोरों पर चल रही है। मूर्तिकार मूर्ति बनाने में जुट गए हैं। बंता के मूर्तिकार संतोष और मंतोष मूर्ति बनाने में लगे हुए हैं। मूर्तिकार संतोष बताते हैं कि इस बार एक हजार रुपए से लेकर 16 हजार रुपए तक की मूर्तियां उनके यहां उपलब्ध है। जिनमें फैंसी मुर्तियां भी शामिल है. फैंसी मूर्तियां बारेंदा, बुंडू, सिल्ली, मुरी आदि क्षेत्रों में सरस्वती में काफी पसंद की जाती हैं। मुर्तिकार ने बताया कि प्रतिमा निर्माण को लेकर काफी चुनौतियां भी है। रंग रोगन का समान कोलकाता से आता है जिससे लागत काफी बढ़ जाती है। उन्होंने बताया कि उनके यहां गणेश लक्ष्मी, विश्वकर्मा, काली सहित विभिन्न देवी देवताओं का मूर्ति निर्माण का काम होता है।
इसे भी पढ़ें : Silli : पदक विजेता खिलाड़ियों का ग्रामीणों ने पारंपरिक रिति रिवाज से किया भव्य स्वागत




















































