- भक्तों ने विधिपूर्ण पूजन कर मां अन्नपूर्णा से सुख‑समृद्धि की प्रार्थना की
- मां अन्नपूर्णा के भव्य उत्सव में श्रद्धालुओं की भीड़
सरायकेला : गुरुवार को सरायकेला एवं आसपास के क्षेत्रों में माता अन्नपूर्णा के वार्षिक पूजन उत्सव का आयोजन धूमधाम से किया गया। सरकारी स्तर पर सरायकेला बस स्टैंड स्थित पूजा मंडप में भगवान भोलेनाथ और माता पार्वती (अन्नपूर्णा) की प्रतिमा स्थापित कर विधिपूर्ण पूजा‑अर्चना की गई। पुजारी पंडित गोपाल कृष्ण ने मंत्रोच्चार के साथ समारोह संपन्न कराया। भक्तों ने फल‑प्रसाद चढ़ाकर माता अन्नपूर्णा की आराधना की।
इसे भी पढ़ें : Ghatsila : बिना प्रशिक्षण की अनोखी मिसाल : पहाड़पुर के लुगु मुर्मू की कला ने सबको किया प्रभावित
सरायकेला में विधिपूर्ण पूजा के लिए जुटे श्रद्धालु
संध्या आरती के समय सरायकेला अनुमंडल पदाधिकारी निवेदिता नियति ने उपस्थित होकर माता की पूजा की और क्षेत्र की सुख‑शांति एवं समृद्धि की कामना की। वहीं, माजना घाट स्थित अन्नपूर्णा मंदिर में पूरे दिन श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। भक्तों ने भोग‑प्रसाद अर्पित कर परिवार की खुशहाली एवं स्वास्थ्य की प्रार्थना की। पूजा में स्थानीय लोगों के साथ ही दूर-दराज़ से आए श्रद्धालु भी शामिल हुए।