Seraikela:  पेड़ से लटककर युवक ने की आत्महत्या, गांव में शोक की लहर

सरायकेला : सरायकेला थाना क्षेत्र के पाटाहेंसल गांव में 19 वर्षीय युवक ने पेड़ से लटककर आत्महत्या कर ली। घटना रविवार की देर शाम की है। मृतक की पहचान गांव निवासी सोमा मुंडरी के पुत्र बिके मुंडरी के रूप में हुई है। इस घटना से पूरे गांव में शोक की लहर फैल गई है। मिली जानकारी के अनुसार, बिके मुंडरी रविवार की शाम करीब चार बजे घर से निकला था। परिजनों को लगा कि वह किसी काम से बाहर गया होगा, लेकिन देर शाम तक जब वह वापस नहीं लौटा तो घरवालों को चिंता होने लगी। इसी दौरान करीब छह बजे उसका छोटा भाई बैल लाने के लिए गांव के बाहर निकला। रास्ते में उसकी नजर एक युवक पर पड़ी, जो पेड़ से लटका हुआ था। पास जाकर देखने पर उसने अपने बड़े भाई बिके मुंडरी को पहचान लिया।

घबराया हुआ भाई तुरंत गांव पहुंचा और परिजनों व ग्रामीणों को घटना की जानकारी दी। सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण घटनास्थल पर पहुंचे, जहां बिके मुंडरी को बेल्ट के सहारे पेड़ से लटका पाया गया। ग्रामीणों ने युवक को पेड़ से नीचे उतारकर घर लाया और तत्काल सरायकेला थाना को इसकी सूचना दी।

सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर सरायकेला सदर अस्पताल भेजा, जहां चिकित्सकों ने युवक को मृत घोषित कर दिया। फिलहाल आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल पाया है। पुलिस ने यूडी केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। घटना के बाद से मृतक के परिजन सदमे में हैं और गांव का माहौल गमगीन बना हुआ है।

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : राष्ट्र के लिए मध्यस्थता 2.0 का शुभारंभ, आमजन को सुलभ और सस्ता न्याय

Spread the love

Related Posts

Gamharia : कांड्रा रेलवे ओवर ब्रिज से युवती ने लगाई छलांग, नीचे कोयला डस्ट होने से बची जान

गम्हरिया : कांड्रा थाना क्षेत्र में शनिवार को एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई, जिसने स्थानीय लोगों को स्तब्ध कर दिया। रेलवे ओवरब्रिज से एक महिला ने अचानक…

Spread the love

Jamshedpur : सर्किट हाउस नारायणी धाम में रंगारंग नृत्य और लोकगीत के साथ मना गणगौर उत्सवगोर ए गणगौर माता खोल ए किवाड़ी…

जमशेदपुर। शनिवार को शहर की धार्मिक संस्था नारायणी सेवा ट्रस्ट जमशेदपुर द्वारा बिष्टुपुर सर्किट हाउस एरिया भूतनाथ मंदिर परिसर स्थित नारायणी धाम में बड़ी गणगौर उत्सव धूमधाम से मनाया गया।…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time