खड़गपुर: छठ पूजा के पावन अवसर पर यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए, रेलवे हावड़ा से नागपुर के बीच एकतरफा अनारक्षित विशेष ट्रेन चला रहा है। ट्रेन संख्या 01066 हावड़ा-नागपुर विशेष ट्रेन 24 अक्टूबर 2025 (शुक्रवार) को रात 9:30 बजे हावड़ा स्टेशन से प्रस्थान करेगी।

यह विशेष ट्रेन खड़गपुर, टाटानगर, चक्रधरपुर, राउरकेला, झारसुगुड़ा, रायगढ़, बिलासपुर, रायपुर, दुर्ग और गोंदिया स्टेशनों पर रुकेगी। ट्रेन में कुल 18 अनारक्षित डिब्बे होंगे, जिससे यात्रियों को पर्याप्त बैठने की सुविधा मिलेगी।
यह ट्रेन केवल एकतरफा यात्रा के लिए है। सभी यात्रियों को समय पर स्टेशन पहुँचकर सुरक्षित यात्रा सुनिश्चित करनी चाहिए।
There is no ads to display, Please add some



















































