Saraikela: NH-33 पर झोपड़ी होटल में घुसा तेज रफ्तार चेसिस, बाल-बाल बचे लोग

सरायकेला: शनिवार को चौका थाना क्षेत्र में एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया. रात करीब 8.30 बजे NH33 के चौलीबासा इलाके में एक चेसिस दुर्घटनाग्रस्त हो गया. तेज रफ़्तार मेंटाटा से रांची की ओर जा रहा यह चेसिस अचानक नियंत्रण खो बैठा तथा एक झोपड़ीनुमा होटल में जा घुसा.

घटना के वक्त होटल में कई लोग मौजूद थे, लेकिन गनीमत रही कि किसी को गंभीर चोट नहीं लगी। वहां बैठे लोग कुछ ही सेकंड के अंतर से हादसे की चपेट में आने से बच गए।

सूचना मिलते ही चौका थाना पुलिस मौके पर पहुंची और वाहन में फंसे चालक और खलासी को बाहर निकाला। पुलिस ने बताया कि दोनों सुरक्षित हैं और घटना की जांच शुरू कर दी गई है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि NH-33 किनारे रात में भारी वाहनों की अवैध पार्किंग आम बात है। रडार न्यूज ने पहले भी इस मुद्दे को उठाते हुए प्रशासन का ध्यान आकर्षित किया था, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। लोगों का कहना है कि अगर समय रहते प्रशासन ने पार्किंग व्यवस्था पर नियंत्रण किया होता, तो यह हादसा टाला जा सकता था।

 

 

इसे भी पढ़ें :

Jamshedpur: एमजीएम अस्पताल में दाल-भात केंद्र का निर्माण स्थगित, अधर में अटकी योजना

Spread the love

Related Posts

Adityapur : सत्पथी होटल की मालकिन शान्तिलता सत्पथी का निधन, आदित्यपुर में शोक की लहर

लंबी बीमारी के बाद सुबह 6 बजे ली अंतिम सांस, पार्वती घाट में अंतिम संस्कार संपन्नस्थानीय मेयर संजय सरदार एवं विश्व हिंदू परिषद के जिला अध्यक्ष डॉ. जे. एन. दास…

Spread the love

Jamshedpur : TATA STEEL में चोरी करते रंगे हाथ चार धराए, किया गया पुलिस के हवाले,चोरी का सामान बरामद

जमशेदपुर : टाटा स्टील की सुरक्षा टीम ने सतर्कता और त्वरित कार्रवाई का परिचय देते हुए प्लांट के विभिन्न जोनों में चोरी के कई प्रयासों को विफल कर दिया। इन…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time