Seraikela : महादेवपुर उमवि के छात्र-छात्राओं ने रक्षाबंधन के लिए बनाई मनमोहक राखियां

सरायकेला : सरायकेला प्रखंड के उत्क्रमित मध्य विद्यालय महादेवपुर के छात्रों ने शुक्रवार को उद्यमिता एवं स्वावलंबन की मिशाल पेश की। विद्यालय की प्रधानाध्यापिका स्मिता श्रीवास्तव सहित अन्य सभी शिक्षक शिक्षिकाओं की देखरेख में विद्यालय की छात्र-छात्राओं ने रक्षाबंधन को लेकर होममेड मनमोहक राखियां बनाई। उपलब्ध सामग्रियों का उपयोग कर आकर्षक सज्जा के साथ रंग बिरंगी राखी निर्माण करते हुए सभी छात्र-छात्राएं उत्साहित दिखे। मौके पर विद्यालय की प्रधानाध्यापिका स्मिता श्रीवास्तव, शिक्षक शिक्षिका ज्योति मुंडू, मंजू मुंडा, किशोर हेंब्रम, हिमांशु शेखर सिंह एवं प्यारेलाल मंडल ने बताया कि यह स्कूली बच्चों में स्वावलंबन की भावना विकसित करने का प्रयास है। जो उनके लिए आत्म संतुष्टि भरा रहा है।

प्राथमिक विद्यालय डोमरडीहा में रक्षाबंधन उत्सव
राखी उत्सव मनाते छात्र

इसी क्रम में प्राथमिक विद्यालय डोमरडीहा में स्कूली बच्चों द्वारा रक्षाबंधन उत्सव मनाया गया। जिसमें सभी स्कूली छात्र-छात्राओं ने परस्पर राखी बांधते हुए तथा साथ ही पौधों को राखी बांधते हुए एक दूसरे के सुरक्षा का संकल्प लिया।

इसे भी पढ़ें : Awareness Programe : काशी साहू कॉलेज में फाइलेरिया उन्मूलन को लेकर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन

 

Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : जुगसलाई नगर परिषद चुनाव में वार्ड 16 से जनता की आवाज बनेंगे रुपेश रजक, दाखिल किया नामांकन

जमशेदपुर : जुगसलाई नगर परिषद चुनाव में वार्ड 16 से प्रत्याशी रुपेश रजकने बुधवार को नामांकन के अंतिम दिन नामांकन दाखिल करने वालों की होड़ रही. जुगसलाई नगर परिषद के वार्ड…

Spread the love

Jamshedpur : जुगसलाई नप के वार्ड 15 से अंजली मैदान में, बताया विकास का विजन

जमशेदपुर : जुगसलाई नगर परिषद चुनाव की के अंतिम दिन बुधवार को नामांकन प्रपत्र दाखिल करने की होड़ रही। बुधवार को जुगसलाई नगर परिषद के वार्ड 15 से प्रत्याशी अंजली…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *