Potka: बलरामपुर विद्यालय में स्वच्छता पखवाड़ा आयोजित, छात्रों ने लिया संकल्प

पोटका:  उत्क्रमित मध्य विद्यालय बड़ामपुट पोटका2 में स्वच्छता पखवाड़ा के तहत विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया गया। इस दौरान छात्र-छात्राओं ने स्कूल परिसर और आसपास के वातावरण को स्वच्छ बनाए रखने का संकल्प लिया।

विद्यालय के प्रधानाध्यापक अनुपम कुमार भकत ने बताया कि स्वच्छता अपनाकर हम कई बीमारियों से बच सकते हैं। छात्रों को जल जनित बीमारियों और उनके बचाव के उपायों के बारे में जानकारी दी गई। उन्होंने कहा कि स्वच्छता केवल आदत नहीं, बल्कि जीवनशैली का हिस्सा होनी चाहिए।

भोजन के पूर्व और शौच के बाद हाथ धोने की आदत अपनाने के लिए बच्चों को प्रेरित किया गया। सहायक अध्यापक स्वपन कुमार राणा ने जल संरक्षण के उपाय बताकर इसे जीवन शैली में शामिल करने का आह्वान किया। स्वच्छता पखवाड़ा के दौरान विद्यालय के सभी छात्र-छात्राएं सक्रिय रूप से शामिल रहे।

 

 

इसे भी पढ़ें :

Bahragora: श्रमिकों के लिए राहत – शारदा प्रोजेक्ट में अब मिलेगी न्यूनतम सरकारी मजदूरी


There is no ads to display, Please add some
Spread the love

Related Posts

Jadugora : जादूगोड़ा पुलिस ने नशा के खिलाफ भुरकाडीह गांव में दी दबिश, 15 पुड़िया ब्राउन शूगर के साथ युवक गिरफ्तार, भेजा गया जेल

जादूगोड़ा : मुसाबनी डीएसपी रोहित कुमार परमार की अगुवाई में संदिग्ध वस्तुओं के खिलाफ जादूगोड़ा पुलिस ने छापामारी अभियान चलाते हुए बड़ी सफलता पाई है। जादूगोड़ा थाना क्षेत्र के कुलडीहा…

Spread the love

Jamshedpur : सांसद बिद्युत बरण महतो को पांचवी बार मिला संसद रत्न अवार्ड, नई दिल्ली में आयोजित कार्यक्रम में कोयला एवं खान मंत्री  जी किशन रेड्डी ने प्रदान किया पुरस्कार

जमशेदपुर : सांसद बिद्युत बरण महतो को लोकसभा में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए एक बार पुनः संसद रत्न पुरस्कार प्रदान किया गया।उन्हें नई दिल्ली के डॉक्टर अंबेडकर इंटरनेशनल सेंटर के…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time