Gua : डीएवी चिड़िया में वैदिक मंत्रोच्चारण कर स्वामी महर्षि दयानंद सरस्वती को याद किया गया

स्वामी दयानंद सरस्वती, देशभक्त एवं महान चिंतक थे :  प्राचार्य

गुवा : डीएवी पब्लिक स्कूल चिड़िया में स्कूल के प्राचार्य देवेन्द्र कुमार पणिनि की अध्यक्षता में वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ हवन कर जनकल्याण एवं समाज के उत्थान की कामना की गई।स्कूल के धर्म शिक्षक संदीप चक्रवर्ती एवं जितेन्द्र त्रिवेदी ने वैदिक मंत्रोच्चारण कर स्वामी महर्षि दयानंद सरस्वती को याद किया। प्राचार्य देवेन्द्र कुमार पणिनि ने कहा डीएवी आंदोलन भारत में एक महत्वपूर्ण शैक्षिक और सामाजिक सुधार आंदोलन है, जिसकी जड़ें आर्य समाज के संस्थापक महर्षि दयानंद सरस्वती की दूरदर्शी शिक्षाओं में गहराई से निहित हैं।बेहतर अध्यापन विधि के तहत छात्र-शिक्षक और छात्र-छात्र के बीच संवाद को बढ़ावा देना, जिससे सीखना आसान और प्रभावी हो जाता है। मौके पर विद्यालय के सभी शिक्षकों में राकेश कुमार मिश्रा,मौसमी दास गुप्ता,समीर प्रधान,सुजीत कुमार ,एस के पांडेय,मोमिता मजूमदार,सुमित सेनापति,वर्षा विश्वकर्मा ,जितेंद्र त्रिवेदी ,किशोर झा, ललित महतो, तनमोय चटर्जी,अभय सिन्हा,आशीष झा, नित्यानंद भकत,सुखेन प्रसाद, के साथ साथ शिक्षकेत्तर कमियों मे दीपक सीत,महेंद्र रविदास,गणेश मुखी,बलभद्र बिंधानी एवं दुलारी देवी ख़ासतौर उपस्थित थे।

इसे भी पढ़ें : Gua : गुवा में झामुमो को मिली मजबूती, 10 लोगों ने थामा पार्टी का दामन

Spread the love

Related Posts

Gua : नोवामुंडी पुलिस चोरी के मामले का किया खुलासा, 6 चोरी के मोबाइल बरामद, तीन आरोपी गिरफ्तार,भेजा गया जेल

गुवा : नोवामुंडी थाना क्षेत्र में मोबाइल चोरी की घटना का पुलिस ने त्वरित खुलासा करते हुए छापामारी में कुल 6 चोरी के मोबाइल फोन बरामद किए हैं। इस कार्रवाई में…

Spread the love

Jamshedpur : टीएमएच में इलाजरत मेहंदी के इलाज के खर्च का खर्च उठाएंगे विधायक सरयू राय, खौलती हुई चाय फेंकने से जख्मी हो गई थी युवती

जमशेदपुर : जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय ने कहा है मेहंदी नामक एक युवती पर खौलती हुई चाय फेंकने के प्रकरण में गंभीर रुप से जख्मी हुई बिटिया के…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time