Muri : झालदा में मारवाड़ी महिला समिति का दो दिवसीय श्रावणी मेला का शुरू, राखी के अलावे लजीज व्यंजनों के लगे हैं स्टॉल 

मुरी : मारवाड़ी महिला समिति की ओर से झालदा में दो दिवसीय श्रावणी मेला का शुभ्रारंभ किया गया। मेले में विभिन्न समानों के स्टाल लगाए गए हैं। जहां लोग अपने पसंद की खरीददारी कर सकें. सिल्ली मारवाड़ी महिला समिति की रेखा अग्रवाल ने बताया कि लोगों की सहुलियत के लिए समिति की ओर से श्रावणी मेले का आयोजन किया गया है. मेले में आगामी पर्व-त्योवहा को देखते हुए धार्मिक एवं घरेली सजावट के साथ-साथ खान-पान से जुड़ी चीजों के स्टॉल लगाए गए हैं. जिसमें  मैगी, चाउमीन, मावा, मोमोज कांजी बाड़ा, समोसा हलवा आदि शामिल है. उन्होंने बताया कि शशि पोडिया द्वारा स्टाल-1 में बच्चों के लिए राखी, भाई एंव भाभी राखी, लाईट आइटम, भगवान् के ड्रेस, मुकूट आदि बेचने के लिए लगाए गए हैं।

श्रावणी मेले में लगा स्टॉल

इसी तरह सुनीता अग्रवाल झालदा द्वारा पावभाजी, पिज़्ज़ा, गुलाब जामुन,ईडली का स्टाल लगाए गए। कपड़े के ढेड़ सारे महिला आइटम नरायणी बुटिक सिल्ली द्वारा लगाए गए, इसमें बैग, साडी़, शुट पोशाक नाइट, भी स्टाल में देखे गए। शयाम सवारियां स्टाल में कन्हा भगवान् के सजावट और पहनावे से जुड़े समानों की बिक्री की जा रही है। वर्षा के वावजूद आसपास के काफी लोग मेले में पहुंच रहे हैं। गहने, चुड़ी, चेन, रिंग, कान का रिंग का स्टाल प्रेम शर्मा झालदा द्वारा लगाया गया है। इसी तरह परफेक्ट होम डेकोरेटस में मैट, चाईनीज बुद्धा, और भगवान् बुद्ध के दर्जनों मुर्ति अलग अलग मुल्यों में उपलब्ध हैं। बंगाल के बाकुंडा से स्वाति अग्रवालने अपने स्टॉल पर ढेरों सजावटी समान रखे हैं। श्रावणी मेले को सफल बनाने में प्रेमलता हेटामसरिया, पुजा अग्रवाल, मीता हेटामसरिया , ललिता अग्रवाल, अनीता अग्रवाल, आदित्य कुमारी,अष्टमी सिंह अपना सराहनीय योगदान दे रही हैं।

इसे भी पढ़ें : Muri  : सोनम वांगचुंग के समर्थन में झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा ने निकाला पैदल मार्च 

Spread the love

Related Posts

Gua : बहदा गांव को सेल मेघाहातुबुरु की सीएसआर सूची में शामिल कराने की प्रक्रिया तेज, उपायुक्त कार्यालय ने महाप्रबंधक को भेजा पत्र

गुवा : पश्चिमी सिंहभूम जिला प्रशासन ने सारंडा क्षेत्र के बहदा गांव को सेल मेघाहातुबुरु की कॉरपोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व (CSR) गांवों की सूची में शामिल कराने की प्रक्रिया तेज कर दी…

Spread the love

Gua : बड़ाजामदा में बढ़ रही गंदगी की समस्या, थाना प्रभारी ने लोगों से की स्वच्छता बनाए रखने की अपील

गुवा : बड़ाजामदा क्षेत्र में सार्वजनिक स्थानों पर जगह-जगह कचरा फेंके जाने से गंदगी की समस्या लगातार गंभीर होती जा रही है। मुख्य सड़क, बाजार की गलियां, स्कूलों के आसपास,…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time