Jamshedpur: जहर खा कर माँ समेत तीन बेटियों ने दी जान, गांव में मातम

जमशेदपुर :  पटमदा थाना क्षेत्र से सटे पश्चिम बंगाल के बांदोवान थाना अंतर्गत लतापाड़ा गांव में गुरुवार रात एक ही परिवार से जुड़ी मां और तीन बेटियों समेत चार सदस्यों की मौत हो गई। पोस्टमार्टम के बाद शुक्रवार को इसकी पुष्टि हुई।

घटना का विवरण
चारों मृतकों के नाम पिया गोराई (30 वर्ष), और तीन बेटियां — बैशाखी (13 वर्ष), पल्लवी (10 वर्ष), सौरवी (6 वर्ष) हैं। पति आनंद गोराई गुरुवार सुबह जमशेदपुर के बिरसानगर में सब्जी बेचने गए थे। देर रात घर लौटने पर उन्होंने पत्नी और बेटियों को बेहोशी की हालत में पाया। आनन-फानन में उन्हें बांदोवान सीएचसी ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने सभी को मृत घोषित कर दिया।

भोजन और संदिग्ध कारण
पुलिस के अनुसार, चारों ने रात को मूढ़ी और पकौड़ी खाई थी। आनंद के बुजुर्ग पिता पिछले दो दिन से बीमार थे और बिस्तर पर लेटे रहने के कारण स्थिति समझ नहीं पा रहे थे। शुरुआती जांच में यह पता चला है कि चारों खाने के बाद सो गए थे।

शुक्रवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिए गए और उनका अंतिम संस्कार किया गया। घटना से गांव और आसपास के इलाके में शोक की लहर दौड़ गई।

ग्रामीण और परिजन इस घटना के कारणों को समझने में असमर्थ हैं। कहा जा रहा है कि परिवार में कोई विवाद नहीं था, लेकिन कुछ लोगों का मानना है कि आनंद के पिता की बीमारियों की वजह से पिया गोराई मानसिक रूप से परेशान रहती थीं।

 

 

इसे भी पढ़ें :

Jamshedpur: बिष्टुपुर लूटकांड का मुख्य आरोपी चंदन मंडल गिरफ्तार, मुंगेर से दबोचा गया

Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : टेल्को में भैंस बांधने को लेकर हुए विवाद में दो पक्षों के बीच मारपीट, घायलों का MGMCH में चल रहा इलाज

जमशेदपुर : टेल्को थाना क्षेत्र के मनीफीट मंडल बस्ती में शुक्रवार सुबह भैंस बांधन को लेकर हुए विवाद में एक ही परिवार के दो सदस्य घायल है. घायलों में कृष्ण…

Spread the love

Jadugora : हितकू में अतिक्रमण कर घेरा जा रहा सरकारी रास्ता, ग्रामीणों ने काम बंद कराकर जताया विरोध

पूर्व जिला परिषद अध्यक्ष बुलु रानी सिंह ने प्रशासन से सरकारी रास्ता अतिक्रमण मुक्त कराने की मांग की जादूगोड़ा :  जमशेदपुर प्रखंड अंतर्गत सुंदरनगर थाना क्षेत्र के हितकू पंचायत (नरवा…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time