Tribute To Nirmal Mahato: निर्मल दा को मिले भारत रत्न, कुड़मी सेना की भावनात्मक अपील

जमशेदपुर:  शहीद निर्मल महतो की 39वीं पुण्यतिथि पर शुक्रवार को जमशेदपुर के कदमा स्थित समाधि स्थल पर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई। इस मौके पर झारखंड पुलिस एसोसिएशन के संतोष कुमार महतो, कुड़मी सेना के नेता और कई अन्य समाजसेवी मौजूद रहे।

कुड़मी सेना के केंद्रीय अध्यक्ष शैलेंद्र महतो ने कहा, “निर्मल दा ने झारखंड राज्य के लिए जो बलिदान दिया, उसकी कोई बराबरी नहीं हो सकती। लेकिन आज तक उन्हें वैसा सम्मान नहीं मिला, जिसके वे हकदार थे।”

शैलेंद्र महतो ने यह भी कहा कि केवल पुष्प अर्पित करने से श्रद्धांजलि पूरी नहीं होती। उन्होंने उपस्थित सभी लोगों से अपील की कि वे निर्मल महतो को भारत रत्न दिलाने की मांग को आगे बढ़ाएं।

“जो लोग श्रद्धांजलि देने आते हैं, उन्हें भी आवाज़ उठानी चाहिए कि निर्मल दा को भारत रत्न मिले – यही उनकी सच्ची श्रद्धांजलि होगी।”

श्रद्धांजलि सभा में कई प्रमुख नेता और कार्यकर्ता शामिल हुए, जिनमें रविन्द्र महतो, विशाल महतो, अजय महतो, राजेश महतो और बिसनु महतो का नाम प्रमुख है।

 

 

इसे भी पढ़ें : Tribute To Nirmal Mahato: झारखंड आंदोलन की आवाज़ थे शहीद निर्मल महतो – संघर्षों से सीखा, नेतृत्व में निखरे

 


There is no ads to display, Please add some
Spread the love
  • Related Posts

    Jadugora : पीएमश्री उत्क्रमित उच्च विद्यालय खुकड़ाडीह में ‘बोलेगा खुकड़ाडीह’ कार्यक्रम शुरू

    जादूगोड़ा : पीएमश्री उत्क्रमित उच्च विद्यालय खुकड़ाडीह में सोमवार से ‘बोलेगा खुकड़ाडीह’ कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। इस नवाचार कार्यक्रम के तहत बच्चे प्रार्थना सभा में अपनी मातृभाषा में ‘अपने…

    Spread the love

    Jamshedpur : जमशेदपुर में बढ़ते आपराधिक घटनाओं से व्यापारी वर्ग चिंतित, विजय आनंद मूनका ने मुख्यमंत्री से मांगी मजबूत सुरक्षा व्यवस्था

    बैंक डकैती, चोरी, छिनतई, मारपीट और गोलीबारी जैसी घटनाओं पर जताई चिंता त्योहार एवं शादी के सीजन को देखते हुए बाजारों में अतिरिक्त पुलिस गश्त और सुरक्षा व्यवस्था की मांग…

    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    Share this Page

    Slide-In Box help you to share the page on the perfect time