Jamshedpur : सिंलेंडर में विस्फोट से थर्राया मानगो, आग की चपेट में आने से मिठाई दुकान के कारीगर समेत दो घायल

जोरदार धमाके से दुकान का एक हिस्सा ढहा, कई घरों के कांच के शीशे टूटे, फायर सेफ्टी पर उठे  सवाल

जमशेदपुर : मानगो थाना क्षेत्र के मुंशी मोहल्ला स्थित पोस्ट ऑफिस रोड में शनिवार शाम उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब आवास प्लाज़ा स्थित रसरंग मिठाई दुकान में रखा गैस सिलेंडर जोरदार धमाके के साथ फट गया। विस्फोट इतना भीषण था कि आसपास की इमारतें हिल उठीं और भगदड़ जैसी स्थिति बन गई। हादसे में दुकान का एक कर्मचारी तपन नामता गंभीर रूप से घायल हो गया, वहीं 15 वर्षीय सोनिया विसोई नामक किशोरी भी चपेट में आने से जख्मी हो गई। वह पारस नगर की रहने वाली है। सभी को एमजीएम अस्पताल ले जाया गया. प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि शाम करीब 5 :30बजे मिठाई बनाने का काम चल रहा था, तभी सिलेंडर में धमाका हुआ और आग तेजी से फैल गई। हालात तब और भयावह हो गए, जब दूसरा सिलेंडर भी फट गया। विस्फोट की तीव्रता इतनी थी कि दुकान का पिछला हिस्सा ढह गया और आसपास की इमारतों के शीशे टूट गए।

आग की चपेट में आने से घायल होटल का कर्मचारी तपन नामता और सोनिया विसोय

लोग जान बचाने के लिए सड़क की ओर भागे और इलाके में चीख-पुकार मच गई।सूचना पर दमकल की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। मानगो थाना पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर स्थिति नियंत्रित की और दुकान मालिक से पूछताछ शुरू की। पुलिस हादसे की वजह और संभावित लापरवाही की जांच कर रही है।स्थानीय लोगों ने कहा कि अगर यह धमाका शाम के पीक ऑवर में होता, तो बड़ी संख्या में लोग इसकी चपेट में आ सकते थे। उन्होंने प्रशासन से मांग की कि सभी मिठाई और खानपान दुकानों में गैस सिलेंडरों की नियमित जांच और फायर सेफ्टी उपकरण अनिवार्य किए जाएं।इस हादसे ने मानगो पोस्ट ऑफिस रोड के लोगों को दहशत में डाल दिया है। फिलहाल तीनों घायलों का इलाज जारी है और डॉक्टर लगातार उनकी स्थिति पर नजर बनाए हुए है।

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur: मजदूरी करने पांच वर्षीय बेटे को साथ लाया श्रमिक, सेप्टिक टैंक में गिरने से मासूम की गई जान

Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : टुइलाडुंगरी शीतला माता मंदिर में पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने माथा टेक लिया आशीर्वाद

जमशेदपुर : श्री श्री शीतला माता मंदिर टुइलाडुंगरी में चल रहे चैत्र नवरात्रि ज्वारा महोत्सव के सप्तमी दिवस पर बुधवार को पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने माथा टेककर आशीर्वाद लिया.…

Spread the love

jamshedpur : श्री श्री शीतला माता मंदिर टुइलाडुंगरी के चैत्र नवरात्रि ज्वारा महोत्सव में छत्तीसगढ़ से आए जश गायन मंडली मचा रही धूम

जमशेदपुर : श्री श्री शीतला माता मंदिर, टुइलाडुंगरी में चल रहे चैत्र नवरात्रि ज्वारा महोत्सव में छत्तीसगढ़ से आए जश गायन मंडली पूरे जमशेदपुर शहर में धूम मचा रही है,…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time